जानें आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे ये दोनों स्थान देश के 10 सबसे अधिक गर्म स्थानों वालों की सूची में रहे. इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में लू रही. आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के साहा ने पीटीआई-भाषा को बताया मध्य प्रदेश के रतलाम में आज तीव्र लू का प्रकोप रहा, जबकि दमोह, सीधी, सागर, गुना, धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, राजगढ़, उज्जैन और नौगांव में लू की स्थिति बनी रही. उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है.