Weather Forecast Updates: राजस्थान के कई जिलों में आगामी 3-4 दिनों तक बारिश के आसार

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में अगले तीन से चार दिन छिटपुट बारिश का अनुमान है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में भी अभी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

Live Updates
11:16 PM. 7 Oct 22 11:16 PM. 7 Oct

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आगामी 3-4 दिनों तक बारिश के आसार

वायुमंडल में पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के असर से बन रहे एक तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक बादल गर्जन व आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

11:16 PM. 7 Oct 22 11:16 PM. 7 Oct

महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले आठ घंटों में 47.49 मिमी बारिश

आरडीएमसी के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि ठाणे शहर में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे के बीच 47.49 मिमी बारिश हुई. इस मौसम में अभी तक ठाणे में 2852.73 मिमी बारिश हुई है. सावंत ने कहा कि पिछले साल मानसून के दौरान 3520.13 मिमी बारिश हुई थी.

11:16 PM. 7 Oct 22 11:16 PM. 7 Oct

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

मुंबई में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बीच आईएमडी ने शहर और आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और कोंकण में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश होने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है.

11:16 PM. 7 Oct 22 11:16 PM. 7 Oct

महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखा गया. जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. बता दें कि गुरुवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई. वहीं मौसम विभाग ने मुंबई में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में फिलहाल बारिश की गतिविधि अभी जारी रहेगी इस वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी.

11:16 PM. 7 Oct 22 11:16 PM. 7 Oct

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने भोपाल ,ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है.

3:28 PM. 7 Oct 22 3:28 PM. 7 Oct

दिल्ली में हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता सुधरी

दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में विशेष रूप से निर्माण स्थलों पर धूल से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एक धूल रोधी अभियान शुरू किया. बताया जा रहा है कि दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता के खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद एनसीआर के अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण के तहत उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा गया था, जिसमें प्रदूषण के लिए जिम्मेदार औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करना भी शामिल है.

2:09 PM. 7 Oct 22 2:09 PM. 7 Oct

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार दर्ज किया गया. वायु गुणवत्ता, मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9.20 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 68 था, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है.

(भाषा- इनपुट)

1:10 PM. 7 Oct 22 1:10 PM. 7 Oct

आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश जारी रहने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है.

11:43 AM. 7 Oct 22 11:43 AM. 7 Oct

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बाद टिहरी जिले में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिये गये है. सूबे में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

11:43 AM. 7 Oct 22 11:43 AM. 7 Oct

आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 07 और 08 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 09 अक्टूबर को बिहार के कई हिस्सों में गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है. इस दिन पांच किमी के रफ्तार से हवा चलेगी.

11:43 AM. 7 Oct 22 11:43 AM. 7 Oct

भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

11:43 AM. 7 Oct 22 11:43 AM. 7 Oct

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है, कहीं ये बारिश राहत तो कहीं आफत बनकर बरस रही रही है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने यूपी (UP) में सात और आठ को बारिश का अलर्ट जारी किया है. गोंडा और सुलतानपुर में बारिश को देखते हुए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है.

7:30 AM. 7 Oct 22 7:30 AM. 7 Oct

उत्तर भारत में मानसून सक्रिय

उत्तर भारत में मानसून की तारीख निकल चुकी है जिसके बाद भी मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश समेत पूर्व और मध्य भारत में मानसून अभी सक्रिय है. 10 अक्तूबर तक बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी.

7:22 AM. 7 Oct 22 7:22 AM. 7 Oct

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड में आगामी 11 अक्टूबर तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक, छह से 11 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, छह और सात अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात की संभावना जतायी है. हालांकि, इस दौरान भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

7:22 AM. 7 Oct 22 7:22 AM. 7 Oct

बिहार में बारिश के आसार

बिहार में अगले तीन दिन अभी और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. दक्षिण-पूर्वी हवाओं के जरिये बिहार में काफी नमी आ रही है. इसकी वजह से बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार जारी है. बिहार में सामान्य तौर पर छह से दस अक्तूबर तक मॉनसून की वापसी देखी जाती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में अगले तीन से चार दिन छिटपुट बारिश का अनुमान है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में भी अभी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >