Weather Forecast : झारखंड में बारिश से राहत नहीं, जानें दिल्ली-यूपी समेत अन्‍य राज्‍यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में अगले चार से पांच दिनों में छिटपुट जगह हल्की बारिश का अनुमान है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में भी अभी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

Live Updates
7:24 PM. 6 Oct 22 7:24 PM. 6 Oct

बारिश को लेकर अलर्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई और जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, कल पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने के आसार हैं.

2:24 PM. 6 Oct 22 2:24 PM. 6 Oct

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के बोकारो, चतरा, लातेहार ,सिमडेगा, पश्‍चिम सिंहभूम के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

2:24 PM. 6 Oct 22 2:24 PM. 6 Oct

आधे घंटे देर से शुरू होगा मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में होने वाले पहले वनडे मुकाबले पर बारिश के संकट छाये हुए हैं. BCCI ने ट्विट कर बताया ‘बारिश के कारण मैचे में देर होगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच का समय आधे घंटे आगे बढ़ा दिया गया है.’ मैच अब दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा.

2:24 PM. 6 Oct 22 2:24 PM. 6 Oct

दिल्ली में हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह ठंडी हवाएं चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहे. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है.

2:24 PM. 6 Oct 22 2:24 PM. 6 Oct

अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसी प्रकार के मौसम का मिजाज बना रहेगा.

9:29 AM. 6 Oct 22 9:29 AM. 6 Oct

यूपी में बारिश का अलर्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ समेत दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज और कल पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने के आसार हैं.

8:21 AM. 6 Oct 22 8:21 AM. 6 Oct

छह और सात को बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र, रांची ने छह और सात अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. वहीं, आठ से लेकर 11 अक्टूबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है.

7:47 AM. 6 Oct 22 7:47 AM. 6 Oct

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड में आगामी 11 अक्टूबर तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक, छह से 11 अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, छह और सात अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात की संभावना जतायी है. हालांकि, इस दौरान भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

7:47 AM. 6 Oct 22 7:47 AM. 6 Oct

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने अगले चार से पांच दिनों में छिटपुट जगह हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे हवा साफ रहेगी और तापमान आरामदायक स्तर पर रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है.

7:47 AM. 6 Oct 22 7:47 AM. 6 Oct

6 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि मौसम की स्थितियों के कारण दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में 6 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है. आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में आम तौर पर बादल छाए रहने और 10-11 अक्टूबर को हल्की बारिश का अनुमान जताया है.

7:43 AM. 6 Oct 22 7:43 AM. 6 Oct

लखनऊ समेत अनेक जिलों में जोरदार बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों पर तथा पश्चिमी इलाकों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में अगले चार से पांच दिनों में छिटपुट जगह हल्की बारिश का अनुमान है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में भी अभी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >