Weather Forecast Updates: दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: मौसम के एक बार फिर करवट लेने के आसार नजर आ रहे है. बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना है, जिसके असर से गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. जानें दिल्ली-बिहार-झारखंड-यूपी सहित अन्‍य राज्‍यों का कैसा रहेगा मौसम

Live Updates
4:02 AM. 7 Mar 22 10:32 PM. 6 Mar

इन राज्यों में बारिश, आंधी और बर्फबारी का अलर्ट

आईएमडी ने तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और कश्मीर घाटी सहित हिमालयी क्षेत्र के लिए 6 मार्च से 10 मार्च तक बारिश, आंधी और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. कहा गया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 6 से 10 मार्च तक बारिश होने की संभावना है. कश्मीर घाटी में आज भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. जबकि, महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 10 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 7 मार्च तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर न जाएं.

4:02 AM. 7 Mar 22 10:32 PM. 6 Mar

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने के आसार

दिल्ली में 9-10 मार्च के दिन तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी होने से मौसम में राहत भी मिल सकती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है.

4:02 AM. 7 Mar 22 10:32 PM. 6 Mar

देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी शुरू

देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी शुरू हो गई है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. वहीं, कुछ राज्यों में मौसम अचानक करवट लेता दिख रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर गरजने और बिजली गिरने के आसार हैं. जबकि, केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

4:02 AM. 7 Mar 22 10:32 PM. 6 Mar

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा. मौसम कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

7:47 PM. 6 Mar 22 2:17 PM. 6 Mar

यहां हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे इलाके पर बनाता नजर आ रहा है. इसकी वजह से गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं, उत्तराखंड पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में अरुणाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं.

7:47 PM. 6 Mar 22 2:17 PM. 6 Mar

तापमान एक बार फिर लुढ़का

मध्य प्रदेश का तापमान एक बार फिर लुढ़कता नजर आ रहा है. हवाओं का रुख उत्तरी होने से सुबह और शाम के वक्‍त लोगों को ठंड लग रही है. पश्चिमी विक्षोभ सूबे के मौसम पर असर डाल रहा है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: मौसम के एक बार फिर करवट लेने के आसार नजर आ रहे है. बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना है, जिसके असर से गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. जानें दिल्ली-बिहार-झारखंड-यूपी सहित अन्‍य राज्‍यों का कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >