Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश

Weather Forecast Today Updates: मध्य भारत में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मध्य भारत और पश्चिमी तट पर अगले पांच दिन सक्रिय मानसून की स्थिति रहेगी, जबकि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बुधवार से मौसमी बारिश होने की संभावना है.

Live Updates
4:32 AM. 7 Jul 22 11:02 PM. 6 Jul

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा तटीय कर्नाटक और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है. skymetweather के मुताबिक मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के शेष हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, केरल के कुछ हिस्सों और ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, जम्मू कश्मीर और पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं. दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और राजस्थान के शेष हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

4:32 AM. 7 Jul 22 11:02 PM. 6 Jul

राजधानी रांची समेत इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग रांची के अनुसार , रांची, कोडरमा, पलामू के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने के प्रबल संभावना है.

4:32 AM. 7 Jul 22 11:02 PM. 6 Jul

इन राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुजरात क्षेत्र में 06, 07, 09 और 10 तारीख को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 06-09 के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग भारी वर्षा की संभावना है. वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश 08 और 09 को; पूर्वी राजस्थान में 06 और 10 को और पश्चिम राजस्थान में 07, 08 और 10 जुलाई भारी बारिश की संभावना है.

9:18 PM. 6 Jul 22 3:48 PM. 6 Jul

झारखंड के इन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार चतरा, पूर्वी सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है.

7:55 PM. 6 Jul 22 2:25 PM. 6 Jul

राजस्थान में जोर पकड़ रहा मानसून

राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है जहां बीते 22 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. वहीं राज्य के कई, विशेषकर उत्तरी, भाग में गुरूवार से बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है. मौसम केंद्र, जयपुर, के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर व झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं भारी व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई है.

7:55 PM. 6 Jul 22 2:25 PM. 6 Jul

हिमाचल में भारी बारिश, सात लोगों की मौत की आशंका

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश और अचानक बाढ़ आने की अलग-अलग घटनाओं में बुधवार को कम से कम सात लोगों की जान जाने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि जिले में मलाना बिजली परियोजना में काम कर रहे 25 से अधिक कर्मचारियों को एक इमारत से बाहर निकाला गया. यह इमारत अचानक आयी बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गयी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: मध्य भारत में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मध्य भारत और पश्चिमी तट पर अगले पांच दिन सक्रिय मानसून की स्थिति रहेगी, जबकि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बुधवार से मौसमी बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >