इन जगहों पर बारिश होने के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, हरियाणा के कैथल, नरवाना, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, आदमपुर, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी और लोहारू में बारिश के आसार हैं. विभाग ने ट्वीट कर बताया कि कोसली, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखोदा, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, सोहाना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल (हरियाणा) भद्रा, सिद्धमुख, सादुलपुर, पिलानी, झुंजुनू, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली में बारिश हो सकती है. विभाग ने अगले दो घंटे के दौरान अलवर, विराटनगर, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ (राजस्थान), शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकरा, नंदगांव, बरसाना, राया, मथुरा (यूपी) भिवाड़ी, नगर, डीग, नदबई, भरतपुर, महावा, महानीपुर बालाजी, बयाना (राजस्थान) और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं.