Weather Forecast: झारखंड में अभी बारिश से राहत नहीं, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. सुपर चक्रवात नोरु की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश जारी है. आज सुबह से ही रांची में बारिश हो रही है. दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

Live Updates
11:26 PM. 4 Oct 22 11:26 PM. 4 Oct

झारखंड में होती रहेगी बारिश

मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में अभी बारिश से राहत नहीं हैं. मौसम केन्द्र ने कहा है कि चार अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश की संभावना जतायी है. राज्य के मध्य भाग यानी रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़ तथा उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

11:26 PM. 4 Oct 22 11:26 PM. 4 Oct

राजस्थान में हो सकती है बारिश

राजस्थान के कुछ इलाकों में एक बार फिर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में एक बार फिर राजस्थान में झमाझम हो सकती है. मौसम केन्द्र जयपुर ने कहा है कि नए वेदर सिस्टम के असर से राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक भरतपुर के धौलपुर, करौली बारिश के साथ हवाएं चल सकती है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान के क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के साहिबगंज, देवघर, दुमका ,गोड्डा ,जामताड़ा के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के लातेहार ,सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

झारखंड के शहरों का प्रदूषण स्तर सामान्य से अधिक

दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड के कई शहरों के पर्यावरण पर असर पड़ा है. शहरों का प्रदूषण स्तर सामान्य से अधिक हो गया है. रांची और जमशेदपुर के प्रदूषण का स्तर तो देश के कई भीड़-भाड़ वाले शहरों से अधिक हो गया है. वैसे पूरे झारखंड का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) भी देश के इंडेक्स से अधिक चल रहा है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

चार अक्टूबर को भी भारी बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के मुताबिक, चार अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश की संभावना जतायी है. राज्य के मध्य भाग यानी रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़ तथा उत्तर-पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल, ओडिशा, यूपी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि पूरे दक्षिण बंगाल में मध्यम से भारी बारिश के साथ ओडिशा और यूपी में भी भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

बिहार में होगी बारिश

बिहार में मानसून की वापसी में अभी थोड़ा और समय है. मौसम विभाग के अनुसा प्रदेश में 10 अक्टूबर तक मानसून का थोड़ा प्रभाव नजर आने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण चार-पांच अक्टूबर को राजधानी पटना सहित बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्‍यक्‍त किया गया है.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के डायरेक्टर जेपी गुप्ता के अनुसार, आगामी 4 से 5 अक्टूबर के दौरान राज्य में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि, नवरात्रि के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव होना शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही लोगों को ठंड भी महसूस होने लगेगी.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

राजस्थान में बारिश की संभावना

मानसून की विदाई हो जाने के बावजूद राजस्थान के कुछ भागों में 5 अक्टूबर से पोस्ट मानसून बारिश होने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 5 से 7 अक्टूबर के बीच भरतपुर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि, भारी बारिश के आसार नहीं हैं.

2:41 PM. 4 Oct 22 2:41 PM. 4 Oct

झारखंड में आगामी पांच अक्टूबर तक बारिश

मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ था, इससे निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके कारण झारखंड में आगामी पांच अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है.

7:27 AM. 4 Oct 22 7:27 AM. 4 Oct

बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में चक्रवात

मौसम कार्यालय की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में चक्रवात बनने के कारण दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बुधवार सुबह तक उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. सुपर चक्रवात नोरु की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश जारी है. आज सुबह से ही रांची में बारिश हो रही है. दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >