Weather Forecast Update: दिल्ली में आंधी-तूफान के कारण 2 की मौत, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का हाल

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली. इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय एक जून से तीन दिन पहले रविवार को केरल पहुंच गया. जानें यूपी-बिहार और झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
12:28 PM. 31 May 22 6:58 AM. 31 May

दिल्ली में आंधी-तूफान के कारण दो लोगों की मौत

दिल्ली में आंधी-तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये. शहर में कई पेड़ उखड़ गये, सड़क और हवाई यातायात बाधित हुआ और ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत कई इमारतों तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस और दमकल विभाग के पास बचाव के सैकड़ों फोन आए जबकि लोगों को लुटियंस दिल्ली, आईटीओ, कश्मीरी गेट, एमबी रोड और राजघाट समेत कई इलाकों में जलभराव और पेड़ उखड़ने के कारण भारी यातायात संबंधी जाम का सामना करना पड़ा.

2:44 AM. 31 May 22 9:14 PM. 30 May

रांची में आंशिक रूप से छाये बादल

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला है. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राजधानी रांची समेत कई जिलों में आंशिक रूप से छाये बादल छाये हुए हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना नहीं जताई है.

11:03 PM. 30 May 22 5:33 PM. 30 May

दिल्ली में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला है. राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई है. राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था.

7:54 PM. 30 May 22 2:24 PM. 30 May

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के लिए स्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक की ओर बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं.

7:54 PM. 30 May 22 2:24 PM. 30 May

जानें दिल्ली और यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आस-पास के राज्यों में 25 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है. वहीं, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 15 जून के आस-पास मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. वहीं महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल में 10 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है.

5:33 PM. 30 May 22 12:03 PM. 30 May

मॉनसून की गति धीमी

आईएमडी के विस्तारित रेंज अनुमान में सुझाव दिया गया है कि कर्नाटक, गोवा और समूचे पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गति धीमी रह सकती है. पहले आईएमडी ने चक्रवात असानी के प्रभाव के चलते 27 मई को मॉनसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली. इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय एक जून से तीन दिन पहले रविवार को केरल पहुंच गया. जानें यूपी-बिहार और झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >