Weather Forecast Updates: हिमाचल के सभी क्षेत्रों में खिली धूप, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE Updates: पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे हो सकता है. गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. आज देश में कैसा रहेगा मौसम जानें यहां…

Live Updates
2:45 AM. 29 Jan 22 9:15 PM. 28 Jan

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में खिली धूप

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को धूप खिली. लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में न्यूनतम पारा माइनस में पहुंच गया है. केलांग का न्यूनतम पारा माइनस 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में हिमखंड गिरने का खतरा बन गया है. बर्फबारी से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके अभी भी लकदक हैं.

2:45 AM. 29 Jan 22 9:15 PM. 28 Jan

ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिन तक शीतलहर की स्थिति बने रहने के आसार

ओडिशा में कंपकंपाने वाली ठंड की वापसी हो सकती है और कुछ जिले शीतलहर से प्रभावित हो सकते हैं. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्य में उत्तर पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं इसलिए अगले तीन दिनों तक कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहेगा. मौसम विभाग ने कंधमाल, नौपाड़ा, बौध, संबलपुर, देवगढ़, सुंदरगढ़, अंगुल और क्योंझर जिले के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह तक शीतलहर की आशंका जताई है.

2:45 AM. 29 Jan 22 9:15 PM. 28 Jan

दिल्‍ली-एनसीआर में कुछ जगह खिली धूप, पर ठंड से अभी राहत के आसार नहीं

दिल्‍ली समेत एनसीआर के ज्‍यादातर हिस्‍सों में सुबह-शाम ठिठुरन वाली ठंड बनी रहेगी. दिल्‍ली और नोएडा समेत कुछ जगह धूप खिली, लेकिन अभी ठंड से राहत के आसार नहीं है. मौसम विभाग की माने दिल्ली में कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. आसमान साफ रहने का अनुमान है, वहीं कुछ जगहों पर कोहरा छाया रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक, सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी, हालांकि दिन में सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी.

8:15 PM. 28 Jan 22 2:45 PM. 28 Jan

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ का असर के कारण दिल्ली समेत पूरे यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जाने के कारण विक्षोभ तिब्बत की तरफ सरक गया है. इस कारण आसमान से बादल तो छंट गये हैं, लेकिन सर्दी की सितमन बढ़ गया है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई है.

8:15 PM. 28 Jan 22 2:45 PM. 28 Jan

30 जनवरी से राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक यूपी में कोल्ड-डे या शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. 30 जनवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज धूप निकल सकती है.

8:15 PM. 28 Jan 22 2:45 PM. 28 Jan

जारी है सर्दी का सितम

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने् कहा हैा कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है. सुबह और शाम के समय यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में कोहरा छाए रहेंगे.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे हो सकता है. गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. आज देश में कैसा रहेगा मौसम जानें यहां…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >