Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला', फवाद चौधरी की तारीफ पर प्रधानमंत्री मोदी ने कसा तंज

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पाकिस्तानी नेता फवाद चौधारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जमकर तारीफ कर दी है. इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा.

Rahul Gandhi: पाकिस्तान में इमरान खान की कैबिनेट में मंत्री रहे चौधरी फवाद हुसैन ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया था और उनकी तारीफ की थी. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, राहुल गांधी ऑन फॉयर. फवाद ने एक ओर राहुल गांधी की तारीफ की, तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर भी उगला. फवाद ने कहा, अतिवादियों के खिलाफ जो भी बोलेगा, वो उसके समर्थन में रहेंगे. इमरान की पार्टी के नेता फवाद ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, वो ऐसे हर व्यक्ति का समर्थन करेंगे, जो सही बात कहता है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा, पीएम मोदी को रोहना जरूरी है.

फवाद चौधरी के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान का मुरीद’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी आज जब ‘मर’ रही है तो उसके लिए पड़ोसी मुल्क के नेता दुआ कर रहे हैं और ‘शहजादे’ को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावले हैं क्योंकि देश के दुश्मन यहां एक कमजोर सरकार चाहते हैं. मोदी ने कटाक्ष किया, संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है. मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है. कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं. शहजादे (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है. उन्होंने कहा, यह आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि हम पहले से ही जानते हैं कि कांग्रेस पाकिस्तान की ‘मुरीद’ है. पाकिस्तान और कांग्रेस की साझेदारी का पर्दाफाश हो गया है. यह दिखाता है कि देश के दुश्मन भारत में मजबूत नहीं बल्कि कमजोर सरकार चाहते हैं.

Also Read: Mallikarjun Kharge ने पीएम मोदी को फिर लिखा पत्र, कांग्रेस मेनिफेस्टो पर बहस के लिए ललकारा

मोदी की मजबूत सरकार न तो झुकती है और न ही रुकती है

पीएम मोदी ने कहा, एक कमजोर सरकार जो 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के समय थी. वे एक भ्रष्ट सरकार चाहते हैं जो 2014 से पहले थी. लेकिन मोदी की मजबूत सरकार न तो झुकती है और न ही रुकती है. उन्होंने कहा कि अब पहले जैसी स्थिति नहीं है जब कांग्रेस सत्ता में थी, अब पाकिस्तान के आतंक के टायर पंक्चर हो गए है. मोदी ने कहा, जो देश अतीत में आतंक का निर्यात करता था, वह अब आटा आयात करने के लिए जूझ रहा है. जिन हाथों में बम होते थे, वे अब ‘भीख का कटोरा’ पकड़े हुए हैं.

Also Read: पीएम मोदी ने कहा-शहजादे में हिम्मत है तो सामने आकर कहें -मैं ट्रिपल तलाक फिर से लागू कर दूंगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >