Rahul Gandhi ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीएम मोदी को घेरा, कहा- महिलाओं से माफी मांगे प्रधानमंत्री

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में चुनाव रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की.

Rahul Gandhi: प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक का सबसे बड़ा मुद्दा रेवन्ना मामला है. जिस व्यक्ति ने 400 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका समर्थन पीएम मोदी ने किया. सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.

प्रज्वल रेवन्ना घोर दुराचारी : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है.

Also Read: स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से माफी मांगने की मांग की

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी प्रज्वल के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करने पर माफी की मांग की. शिवमोग्गा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत की महिलाओं से एक घोर दुराचारी के पक्ष में वोट की अपील करने पर माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री को देश की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए. प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है और उनका वीडियो बनाया. यह सेक्स स्कैंडल नहीं है बल्कि व्यापक पैमाने का दुष्कर्म है. प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में मंच से एक घोर दुराचारी का समर्थन किया. मोदी ने कर्नाटक में कहा कि अगर आपने बलात्कारी के पक्ष में मतदान किया तो इससे मुझे मदद मिलेगी.

क्या है मामला

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता एच डी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं. राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. हासन से सांसद 33 वर्षीय प्रज्वल से कथित रूप से जुड़े कई अश्लील वीडियो एवं तस्वीर हाल के दिनों में वायरल हुए हैं. हासन लोकसभा सीट से प्रज्वल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशी हैं जहां पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. बीजेपी एवं जनता दल सेक्युलर (जदएस) का पिछले साल सितंबर में गठबंधन हुआ था.

Also Read: Mallikarjun Kharge ने पीएम मोदी को फिर लिखा पत्र, कांग्रेस मेनिफेस्टो पर बहस के लिए ललकारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >