Today News Wrap: पीएम मोदी आज बंगाल और झारखंड में करेंगे रैली, महाराष्ट्र में राहुल गांधी की जनसभा, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Today News Wrap : जहां लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी आज झारखंड और बंगाल में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में आज रैली करने वाले हैं. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

3 मई की बड़ी खबरें

  • पीएम मोदी आज झारखंड में रैली करेंगे
  • पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर, बर्धमान पूर्व और बोलपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.
  • वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ज्ञानवापी से जुड़े 8 मामलों की सुनवाई आज होनी है.
  • कांग्रेस से निकाले गए संजय निरुपम आज एकनाथ शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पुणे में महा विकास अघाड़ी के लिए रैली करने वाले हैं.
  • आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है.
  • गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के सीएम केजरीवाल की अर्जी पर आज सुनवाई होगी.
  • मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल का मुकाबला आज मुंबई में खेला जाएगा.

एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर

अमेठी से लड़ेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

अमेठी लोकसभा सीट पर सबकी नजर बनी हुई है. यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे. उनके नाम से ऑनलाइन नामांकन पत्र खरीदे जाने की खबर सामने आई है. पढ़ें विस्तृत खबर

कैसरगंज से बृज भूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट

कैसरगंज लोकसभा सीट से बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया है. इस सीट को लेकर संशय बना हुआ था. पढ़ें विस्तृत खबर

राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है और उसे बचाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं से प्रधानमंत्री माफी मांगे. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रज्वल रेवन्ना की जर्मनी यात्रा पर विदेश मंत्रालय का आया बयान

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है. माना जाता है कि वह जर्मनी में हैं. मामले पर विदेश मंत्रालय का बयान आया है. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड में रहेंगे. प्रधानमंत्री के रांची में आगमन और गुमला, पलामू व चाईबासा में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

रांची लोकसभा सीट से चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

झारखंड की रांची लोक सभा सीट से गुरुवार को कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें बीजेपी के प्रत्याशी संजय सेठ का नाम भी शामिल है. पढ़ें विस्तृत खबर

चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के लिए कह दी बड़ी बात

लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाजीपुर संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वो पहली बार पिता के बिना नामांकन करने आये हैं. चिराग ने कहा कि मेरे चाचा जी, मेरे अभिभावक जिनको मैंने हमेशा अपना पिता माना, वो भी आज हमारे साथ नहीं हैं. आज अगर वो मुझे अपना बेटा मान लेते तो मैं तमाम गिले सिकवे भूल जाता. पढ़ें विस्तृत खबर

कोविशील्ड को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

कोविशील्ड विवाद पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि  यदि वैक्सीन को लेकर कुछ बात उठ रही है तो उसकी जांच होनी चाहिए. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने कसा राहुल गांधी पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान का मुरीद’ बताया और आरोप लगाया कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी आज जब ‘मर’ रही है तो उसके लिए पड़ोसी मुल्क के नेता दुआ कर रहे हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >