Weather Forecast Update : झारखंड में बारिश, जानें दिल्‍ली-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का हाल

Weather Forecast Update Today: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:02 PM. 26 Sept 22 11:02 PM. 26 Sept

दिल्ली में राहत

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को बारिश नहीं होने से लोगों ने राहत महसूस किया है. हालांकि बारिश नहीं होने के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. बता दें, दिल्ली में बीते 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही थी.

11:02 PM. 26 Sept 22 11:02 PM. 26 Sept

हिमस्खलन की चपेट में आने से 12 लोग घायल 

नेपाल के माउंट मानसलू के आधार शिविर में सोमवार को हिम स्खलन की चपेट में आने से भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर समेत 12 पर्वतारोही घायल हो गए. ‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार ने बताया कि 12 पर्वतारोहियों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हिम स्खलन माउंट मानसलू के चौथे शिविर के ठीक नीचे के मार्ग पर उस समय हुआ जब पर्वतारोही उच्च शिविरों में रसद (लॉजिस्टिक) ला रहे थे. (भाषा इनपुट)

11:02 PM. 26 Sept 22 11:02 PM. 26 Sept

रांची में झमाझम

देश के कई राज्यों में बारिश का सितम जारी है. झारखंड के कई जिलों में भी झमाझम बारिश हो रही है. राजधानी रांची में आज यानी सोमवार की शाम झमाझम बारिश हो रही है. इसके अलावा मौसम विभाग ने देवघर और बोकारो में भी बारिश की आशंका जताई है.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 93 प्रतिशत दर्ज किया गया. दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

गढ़वा, जामताड़ा में होगी बारिश

झारखंड के गढ़वा, जामताड़ा जिले में अगले कुछ घंटे में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में हल्के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

यहां होगी बारिश

झारखंड के चतरा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, सिमडेगा जिले में अगले कुछ घंटे में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में हल्के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के पाकुड, गिरिडीह ,गोड्डा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में अगले कुछ घंटे में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में हल्के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

मध्‍य प्रदेश का मौसम

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया. सोमवार को भोपाल में सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर खत्म हो गया है. अब मानसून की विदाई का वक्त आ गया है. प्रदेश में रिमझिम फुहारें अगले पांच दिनों तक अलग-अलग क्षेत्र में देखने को मिलेंगी.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

दिल्ली-एनसीआर में कोहरा

दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद सप्‍ताह के पहले दिन यानी सोमवार सुबह अचानक मौसम बदला नजर आया. यहां कोहरा छाया रहा जिससे विजिबिलिटीघटकर 500 मीटर से भी कम रह गयी.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. अगले 48 घंटे में राजधानी पटना के आलावे वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, जहानाबाद, सहरसा, बेगूसराय, दरभंगा, शिवहर, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, नवादा, गया, खगड़िया, शेखपुरा जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिर सकता है.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी में अगले दो दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. आईएमडी ने प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

दुर्गापूजा में होती रहेगी बारिश

दुर्गापूजा सोमवार से यानी आज से शुरू हो रही है. इस दौरान झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार 30 सितंबर तक राजधानी सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है. शनिवार को भी राजधानी के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई.

7:09 AM. 26 Sept 22 7:09 AM. 26 Sept

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दिल्ली से वापसी की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सप्ताहांत तक राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों से वापसी की संभावना है. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसियों के अधिकारियों ने ने कहा कि 24 घंटे के बाद दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक ‘एंटी-साइक्लोन’ प्रणाली बनेगी और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा तथा दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुरू होंगी, जिससे वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आएगी.

7:09 AM. 26 Sept 22 7:09 AM. 26 Sept

‘स्काईमेट वेदर’ का आंकलन

‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि इसके बाद अगले दो-तीन दिन में मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां और अनुकूल हो जाएंगी. हम उम्मीद करते हैं कि 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक मॉनसून की दिल्ली से वापसी होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि वर्तमान में, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नलिया से होकर गुजरती है. दिल्ली में 21 सितंबर से 24 सितंबर तक हुई लगातार बारिश ने राजधानी को पिछले डेढ़ महीने में भारी बारिश की कमी को पूरा करने में मदद की.

2:28 PM. 26 Sept 22 2:28 PM. 26 Sept

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई। चंडीगढ़ में शनिवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान 120.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >