Gurugram: Vehicles ply amid low visibility due to fog on a cold winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI12_17_2021_000034A)
Copied link
Weather Forecast: मौसम का मिजाज बदल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रचंड सर्दी पड़ रही है. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान-दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें
4:25 AM. 27 Dec 214:25 AM. 27 Dec
दिल्ली में 27 दिसंबर को होगी बारिश, एक्यूआई अब भी गंभीर श्रेणी में
दिल्ली के कई इलाकों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है. अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है और हल्की बारिश भी हो सकती है. आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे.
4:25 AM. 27 Dec 214:25 AM. 27 Dec
भारी बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर का मुगल रोड बंद
भारी बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला स्थित मुगल रोड को बंद कर दिया गया है. इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
4:25 AM. 27 Dec 214:25 AM. 27 Dec
हिमाचल के नरकंडा में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में नरकंडा में बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
सेवा प्रदाताओं से पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए कहेगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ई-वाणिज्य कंपनियों, भोजन की डिलीवरी करने वाली और कैब सेवा प्रदाताओं से पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने और पेट्रोल पंप से प्रदूषण की जांच यानी पीयूसी न कराने वाले वाहनों को ईंधन न देने के लिए भी कहेगी. शहर में वायु प्रदूषण में करीब 38 प्रतिशत हिस्सेदारी वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
कश्मीर का तापमान
कोकेरनाग और पहलगाम को छोड़कर शनिवार रात को समूची घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार की रात यह 1.7 डिग्री सेल्सियस था. कश्मीर घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
राजस्थान में बारिश
इसके प्रभाव से 26 से 28 दिसंबर के बीच राजस्थान के बीकानेर, जयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 92 प्रतिशत दर्ज किया गया और यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
दिल्ली में सुबह कोहरा छाया
दिल्ली में रविवार सुबह कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
यूपी के कई हिस्सों में शीतलहरी पड़ सकती है
नये साल से पहले उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहरी पड़ सकती है. जब तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता है, तो शीतलहरी पड़ती है. वहीं शीतलहरी से निपटने के लिए सरकार की और से भी तैयारी शुरू कर दी गई है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है
मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि इस साल दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में बिहार में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है. इसकी वजह कोई सिस्टम डेवलप नहीं होना है. पिछले साल पांच-छह बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ था. लेकिन इस बार अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं दिखा है. हालांकि 27 से 29 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है. इससे बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
दिल्ली में कोहरा
राजधानी दिल्ली में रविवार कोहरा छाया जिससे वाहन चालकों को दिक़्क़तों को सामना करना पड़ा.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
एक बार फिर उत्तर भारत के विभिन्न जिलों में ठंड
ठंड से दो-तीन दिनों की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर उत्तर भारत के विभिन्न जिलों में ठंड बढ़ गई है. प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
ओडिशा में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा
मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों में ओडिशा में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. सोमवार सुबह से 24 घंटे के दौरान सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, क्योंझर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार का अनुमान है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में
राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में है. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली(SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 430 है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार के अधिकतर जिलों में 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान शीतलहर का भी पूर्वानुमान जताया है.
7:57 PM. 26 Dec 217:57 PM. 26 Dec
बिहार का मौसम
बिहार में मौसम में परिवर्तन नजर आने लगेगा. सूबे में बारिश की आशंका के साथ कोहरे का अनुमान है. इस दौरान तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
12:49 PM. 26 Dec 2112:49 PM. 26 Dec
रविवार को दिल्ली में बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक था.
12:47 PM. 26 Dec 2112:47 PM. 26 Dec
झारखंड में बदलेगा मौसम, 28 से 30 तक राज्य में बारिश की संभावना
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार (28 दिसंबर) से दिखेगा. 30 दिसंबर तक इसका असर रह सकता है. इस दौरान बारिश की संभावना जतायी जा रही है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 29 दिसंबर को राज्य के उत्तर तथा मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
30 दिसंबर को झारखंड के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 31 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. सुबह में कोहरा रहेगा और बाद में आकाश साफ हो जायेगा. बारिश और बादल के दौरान न्यूनतम तापमान चढ़ा रहेगा तथा अधिकतम तापमान गिरेगा.
12:47 PM. 26 Dec 2112:47 PM. 26 Dec
ओडिशा में बारिश की संभावना
ओडिशा के पिछले सप्ताह शीत लहर की चपेट में आने के बाद अब राज्य में अगले कुछ दिनों में बारिश की वजह से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बुलेटिन में बताया कि ओडिशा में कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. छह इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया.
12:47 PM. 26 Dec 2112:47 PM. 26 Dec
राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश से पारा गिरने का अनुमान
पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में राजस्थान के विभिन्न इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से 26 से 28 दिसंबर के बीच राज्य के बीकानेर, जयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है.
12:47 PM. 26 Dec 2112:47 PM. 26 Dec
कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरा
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast: मौसम का मिजाज बदल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रचंड सर्दी पड़ रही है. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान-दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें