Weather Forecast Update: बिहार में बाढ़, झारखंड में बारिश की कमी, जानें दिल्ली-UP सहित अन्‍य राज्य का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates: देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी है. IMD की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
10:22 PM. 25 Jun 22 10:22 PM. 25 Jun

मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र तट, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. skymetweather के मुताबिक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है..

4:31 PM. 25 Jun 22 4:31 PM. 25 Jun

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग (आईएमडी) ने जारी किया अलर्ट.

2:31 PM. 25 Jun 22 2:31 PM. 25 Jun

राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां होंगी शुरू

मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अगले सप्ताह फिर शुरू हो सकती हैं. विभाग के मुताबिक, 27, 28 और 29 जून को सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व राजसमंद जिलों में बादल गरजने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

2:31 PM. 25 Jun 22 2:31 PM. 25 Jun

राजस्थान के कई जिलों में अगले हफ्ते फिर बदल सकता है मौसम

राजस्थान में मॉनसून पूर्व बारिश का दौर फिलहाल थम गया है और बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं भी पानी नहीं बरसा. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते उदयपुर और कोटा संभाग में एक बार फिर बादल बरस सकते हैं. स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में राजस्थान में कहीं भी बारिश नहीं हुई, जिससे राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

2:31 PM. 25 Jun 22 2:31 PM. 25 Jun

27 जून को मॉनसून दिल्ली में दे सकता है दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार 27 जून को मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है. इधर, मौसम विभाग ने कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना वयक्‍त की है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार हैं.

2:31 PM. 25 Jun 22 2:31 PM. 25 Jun

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

2:31 PM. 25 Jun 22 2:31 PM. 25 Jun

दिल्ली में सुहानी रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह सुहानी रही और यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है.

2:31 PM. 25 Jun 22 2:31 PM. 25 Jun

अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ सकता है

मौसम कार्यालय ने संकेत दिया कि अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ सकता है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा.

2:31 PM. 25 Jun 22 2:31 PM. 25 Jun

बाढ़ से दस और लोगों की मौत

असम में बाढ़ के कारण 10 और लोगों की मौत हो गयी जबकि कछार जिले में सिलचर शहर लगातार पांचवें दिन जलमग्न रहा. बाढ़ से शुक्रवार को 28 जिलों में 33.03 लाख लोग प्रभावित हैं. असम राज्य प्रबंधन आपदा प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को राज्य के 30 जिलों में 45.34 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए.

9:18 AM. 25 Jun 22 9:18 AM. 25 Jun

बिहार के इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम केंद्र पटना के तत्कालिन पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बिहार के मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूरे प्रदेश में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव बना हुआ है. बारिश की वजह से राज्य भर के जिलों में तापमान में गिरावट आई है. पटना में भी बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है.

8:17 AM. 25 Jun 22 8:17 AM. 25 Jun

मध्‍य प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल, शहडोल, उज्जैन, नर्मदापुरम, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और दमोह जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार हैं.

7:21 AM. 25 Jun 22 7:21 AM. 25 Jun

दिल्ली में आसमान साफ रहेगा

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक, 39.3 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ दिन साफ एवं गर्म रहा. इस बीच, यहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 67 और 40 फीसद के बीच दर्ज की गयी. आईएमडी ने अनुमान व्यक्त किया है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा. साथ ही अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदेशा जताया है.

7:21 AM. 25 Jun 22 7:21 AM. 25 Jun

झारखंड में मानसून की बारिश में 44 प्रतिशत की कमी

झारखंड में मानसून की बारिश में शुक्रवार को 44 फीसदी की कमी दर्ज की गयी और सात जिले 60 प्रतिशत से अधिक की कमी का सामना कर रहे हैं. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जब 18 जून को झारखंड में मानसून पहुंचा तो बारिश की कुल कमी 50 प्रतिशत थी. राज्य में अच्छी बारिश होने के कारण 22 जून को बारिश की कमी 39 फीसदी पर आ गयी. इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आयी और शुक्रवार को कमी बढ़कर 44 प्रतिशत तक हो गयी.

7:21 AM. 25 Jun 22 7:21 AM. 25 Jun

बिहार के इन इलाकों में बाढ़ का पानी बढ़ा

बिहार के कटिहार जिले में प्रमुख नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है. एक ओर गंगा, कोसी, बारण्डी नदियों की जलस्तर में थोड़ी कमी आयी है तो दूसरी ओर महानंदा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. इसके कारण कदवा, आजमनगर, प्राणपुर तथा अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है.

7:21 AM. 25 Jun 22 7:21 AM. 25 Jun

यूपी में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 25-26 जून से बरसात शुरू होने के आसार हैं. शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान की मानें तो अब 28 जून से बरसात की संभावना है. इधर, शुक्रवार को तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया.

7:21 AM. 25 Jun 22 7:21 AM. 25 Jun

पश्चिमी तट पर तेज बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर तेज बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में 25 जून तक हल्की बारिश की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates: देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी है. IMD की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >