मुख्य बातें
Weather Forecast Update: ओड़िशा के कुछ पश्चिमी और आंतरिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना बन गया है. राजस्थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और अगले तीन दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है. झारखंड के भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है. जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
