Weather Forecast Updates: दिल्ली को गर्मी से राहत, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है. बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो रही है. झारखंड की राजधानी रांची में बादल छाये हुए हैं. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Live Updates
10:44 PM. 22 Apr 22 10:44 PM. 22 Apr

छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गुरुवार रात को मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया. यहां अचानक तेज बारिश हुई. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अचानक पानी गिरने के साथ ही काफी तेज हवा भी चली. इससे शहर के कई इलाकों में पेड़ रास्ते में ही गिर गए. साथ ही बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है.

10:44 PM. 22 Apr 22 10:44 PM. 22 Apr

सिलीगुड़ी शहर में हुई बारिश

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में आज बारिश हुई. ओडिशा से घूमने आए एक पर्यटक ने बताया कि ओडिशा में हर दिन तापमान 44 से 48 डिग्री के बीच ही रहता है. उससे राहत पाने के लिए मैं इतनी दूर आया हूं. इस जगह को प्रकृति का आशीर्वाद मिला हुआ है.

10:44 PM. 22 Apr 22 10:44 PM. 22 Apr

केदारनाथ में बर्फबारी

उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया. केदारनाथ सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई तो वहीं चमोली में बारिश होने से जंगल की आग से राहत मिली. दोपहर बाद बारिश और हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया.

10:44 PM. 22 Apr 22 10:44 PM. 22 Apr

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों में लू अपने पीक पर है. राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दुर्ग संभाग और बिलासपुर संभाग में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है.

2:32 PM. 22 Apr 22 2:32 PM. 22 Apr

झारखंड के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव

झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार की रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है. पूर्वी भाग में बारिश हुई है. सबसे अधिक बोकारो में 9.3 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग ने 22 अप्रैल को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जतायी है. उत्तर-पूर्व, मध्य व दक्षिण भाग में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के आसपास बने साइक्लोनिक टर्फ का असर झारखंड पर पड़ रहा है.

12:52 PM. 22 Apr 22 12:52 PM. 22 Apr

तेज हवा के साथ बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है. अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

11:33 AM. 22 Apr 22 11:33 AM. 22 Apr

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सुबह आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत था. आईएमडी ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

11:33 AM. 22 Apr 22 11:33 AM. 22 Apr

दिल्ली का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है.

11:33 AM. 22 Apr 22 11:33 AM. 22 Apr

वाराणसी में भीषण गर्मी

उत्तर भारत मे तापमान लगातार बढ़ रहा है. इस बीच यूपी के वाराणसी में गर्मी का आलम ये है कि यहां पारा 42 डिग्री के पार जा पहुंचा है.

11:33 AM. 22 Apr 22 11:33 AM. 22 Apr

यूपी का मौसम

यूपी में मौसम का मिजाज जल्द ही बदल सकता है. 22 अप्रैल यानी आज से तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं. प्रदेशभर में लू के साथ ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. ऐसे में रिमझिम बारिश लोगों के लिए बड़ी राहत दे सकती है.

7:59 AM. 22 Apr 22 7:59 AM. 22 Apr

भीषण गर्मी की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल में आठ बार भीषण गर्मी की स्थिति रही, वहीं 2010 में इस महीने में 11 दिन भीषण गर्मी की स्थिति रही थी. मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू की घोषणा की जाती है.

7:59 AM. 22 Apr 22 7:59 AM. 22 Apr

एमपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर में गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना नजर आ रही है.

7:22 AM. 22 Apr 22 7:22 AM. 22 Apr

यूपी में बारिश

यूपी में मौसम का मिजाज बदल सकता है. 22 अप्रैल से तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं. प्रदेशभर में लू के साथ ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. ऐसे में यह खबर राहत दे सकती है.

7:22 AM. 22 Apr 22 7:22 AM. 22 Apr

झारखंड का मौसम

झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के आसार हैं. 22 अप्रैल को रांची के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. आज आसमान में आंशिक बादल छाया रह सकता है. मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. 22 अप्रैल को एक-दो बार गर्जन के साथ हल्की बारिश संभव है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. न्यूनतम तापमान भी 24-25 डिग्री हो सकता है. 23 अप्रैल से फिर मौसम साफ हो जायेगा. इसके बाद अधिकतम तापमान का एक बार फिर चढ़ने की संभावना है.

7:18 AM. 22 Apr 22 7:18 AM. 22 Apr

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है और अगले सप्ताह तक पारा फिर से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा.

7:18 AM. 22 Apr 22 7:18 AM. 22 Apr

कश्मीर मौसम : ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

कश्मीर घाटी में ऊंचाई वाले कई स्थानों पर गुरूवार को ताजा बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई जिससे लोगों को असामान्य रूप से बढ़े तापमान से राहत मिली. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, बांदीपोरा के गुरेज, कुपवाड़ा के माछिल और गांदरबल के सोनमर्ग सहित कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है. श्रीनगर-लेह राजमार्ग के जोजिला और श्रीनंगर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है.

7:18 AM. 22 Apr 22 7:18 AM. 22 Apr

बिहार का मौसम

उत्तरी बिहार और मध्य बिहार में दक्षिणी और पुरवैया हवा का शक्तिशाली प्रवाह बना हुआ है. साथ ही चक्रवाती सिस्टम भी शक्तिशाली बने हुए हैं. इसकी वजह से सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार ,भागलपुर और बांका आदि निकटवर्ती क्षेत्र में बारिश और ठनका का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है. बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो रही है. झारखंड की राजधानी रांची में बादल छाये हुए हैं. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >