मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Update Today: मॉनसूनी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने की घटना में उत्तर के पहाड़ी इलाकों और पूर्व के मैदानी इलाकों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली में बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. इधर झारखंड में रविवार को भी बारिश की संभावना है. ओडिशा में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी. मध्य प्रदेश के चार जिलों में मूसलाधार से अत्सधिक मूसलाधार बारिश का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
