मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में वीकेंड में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इधर झारखंड में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है. ओडिशा में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
