Weather Forecast Updates: झारखंड में होगी बारिश, जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. झारखंड में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं. यहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. दिल्ली में अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है. आइए जानते हैं अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:03 PM. 16 Oct 22 11:03 PM. 16 Oct

महाराष्ट्र के 15 जिलों में अगले 4 घंटों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

आईएमडी, मुंबई ने महाराष्ट्र के नांदेड़, लातूर, जालना, औरंगाबाद, उस्मानाबाद, लातूर, बीड, परभणी, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, सोलापुर, हिंगोली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

11:03 PM. 16 Oct 22 11:03 PM. 16 Oct

जानिए राजस्थान में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान के कई इलाकों में बीते तीन दिनों से लगातार रात का तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. बीती रात प्रदेश से करीब सभी जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते आने वाले दिनों में रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है.

5:57 PM. 16 Oct 22 5:57 PM. 16 Oct

पश्चिमी हिमालय पहुंचेगा नया विक्षोभ

स्काइमेट वेदर के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा. जिसके बाद उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है. यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में चलते हुए 20 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनाएगा.

2:47 PM. 16 Oct 22 2:47 PM. 16 Oct

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 218

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता 218 यानी खराब श्रेणी में दर्ज की गयी. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.

2:47 PM. 16 Oct 22 2:47 PM. 16 Oct

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:47 PM. 16 Oct 22 2:47 PM. 16 Oct

आसमान साफ रहा

दिल्ली में रविवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गयी.

2:47 PM. 16 Oct 22 2:47 PM. 16 Oct

गंगा के जल में वृद्धि

इस साल छठ घाटों को तैयार करने में देरी होगी. बिहार की राजधानी पटना के गंगा घाटों पर छठ महापर्व के आयोजन की तैयारी के लिए गंगा का बढ़ा हुआ जल स्तर मुश्किलें बढ़ा रहा है. बीते एक सप्ताह से हर दिन गंगा के पानी में वृद्धि देखी जा रही है. शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जल स्तर का आंकड़ा जारी किया गया. रिकॉर्ड के अनुसार बीते पांच वर्षों में छठ पर्व के दौरान इस बार सबसे अधिक गंगा का जल स्तर दर्ज किया गया है.

7:52 AM. 16 Oct 22 7:52 AM. 16 Oct

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड में मौसम मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. दरअसल मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम बारिश देखी जा सकती है. रिपोर्ट के अनुसार 16 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में बारिश हो सकती है.

7:52 AM. 16 Oct 22 7:52 AM. 16 Oct

दिल्ली में बारिश के आसार नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिन में आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की उम्मीद है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

7:52 AM. 16 Oct 22 7:52 AM. 16 Oct

सरयू नदी का बढ़ा जलस्‍तर

बिहार में सरयू नदी के बढ़ते जल स्तर से जहां ग्रामीण इलाकों में हाहाकार मच गया है. वहीं जल संसाधन विभाग भी पूरी तरह सजग दिखायी दे रहा है. ग्रामीणों की मानें तो चार दिनों में बढ़ते जल स्तर ने नये इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे घर, पशुओं, फसल, पीने के पानी, शौचालय, आने जाने वाले रास्ते, बिजली पूरी तरह से प्रभावित हो रही है.

7:52 AM. 16 Oct 22 7:52 AM. 16 Oct

बाढ़ का पानी गांवों में घरों तक पहुंचा

उत्तराखंड में बारिश के कारण डैम पानी में पानी पूरी तरह से भर गये हैं. इसके चलते डैमों से पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. डैम का पानी आने से उत्तराखंड और यूपी की नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. बरेली के फरीदपुर तहसील के कई गांवों में पानी घुसने लगा है. बाढ़ का पानी गांवों में घरों तक पहुंच गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. झारखंड में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं. यहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. दिल्ली में अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है. आइए जानते हैं अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >