Weather Forecast LIVE Update: झारखंड, गुजरात समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में मौसम गर्म और उमस से भरा नजर आ रहा है. गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश दर्ज की गयी. महाराष्ट्र के कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश हो रही है. झारखंड में बारिश का दौर जारी है. बिहार में बारिश की कमी दूर हो सकती है. जानें मध्‍य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Live Updates
10:52 PM. 15 Jul 22 10:52 PM. 15 Jul

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम एजेंसी स्काई वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

10:52 PM. 15 Jul 22 10:52 PM. 15 Jul

राजधानी में उमस, कल बारिश की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार का दिन गर्म और उमस भरा रहा तथा अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था. आईएमडी के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और आकाश में बादल छाये रहेंगे. आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

10:52 PM. 15 Jul 22 10:52 PM. 15 Jul

झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार 

मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार बोकारो, देवघर, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, जामताड़ा, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथा बारिश की संभावना. मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

2:23 PM. 15 Jul 22 2:23 PM. 15 Jul

बिहार में 18 जुलाई से हो सकती है भारी बारिश

बिहार बारिश की कमी से जूझ रहा है. मॉनसून के कमजोर पड़ने से अधिकतर जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. इस बीच मौसम विभाग ने 18 जुलाई से सूबे में भारी बारिश और वज्रपात का दौर शुरू होने की संभावना जतायी है.

2:23 PM. 15 Jul 22 2:23 PM. 15 Jul

उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. प्रदेश में मॉनसून की बारिश होने में अभी कुछ दिन का समय और लग सकता है.

2:23 PM. 15 Jul 22 2:23 PM. 15 Jul

लगातार बारिश से गंगानगर शहर में स्थिति बिगड़ी

राजस्थान के सीमावर्ती गंगानगर शहर में लगातार तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण ज्यादातर हिस्सों में जलभराव हो गया है. गंगानगर में लगातार तीन दिन से भारी बारिश से पैदा हुई जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सेना की मदद मांगी थी और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है.

12:11 PM. 15 Jul 22 12:11 PM. 15 Jul

आंध्र प्रदेश : गोदावरी नदी के आसपास कई गांवों में बाढ़ का खतरा

गोदावरी नदी में शुक्रवार को सुबह पानी का स्तर बढ़कर 19.05 लाख क्यूसेक होने के बाद, उसके आपसास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. वहीं, आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम के पास सर आर्थर कॉटन बैराज में पानी खतरे के तीसरे निशान के पार चला गया है.

10:34 AM. 15 Jul 22 10:34 AM. 15 Jul

दिल्ली में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान

दिल्ली में मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा.

10:34 AM. 15 Jul 22 10:34 AM. 15 Jul

दिल्ली में दिन में हल्की बारिश होने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं.

8:35 AM. 15 Jul 22 8:35 AM. 15 Jul

महाराष्ट्र में अलर्ट

महाराष्ट्र के पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रतनागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया.

8:35 AM. 15 Jul 22 8:35 AM. 15 Jul

NDRF की 14 और SDRF की छह टीमें तैनात

महाराष्ट्र में बारिश को लेकर NDRF की 14 और SDRF की छह टीमें तैनात की गयीं हैं. भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है.

8:35 AM. 15 Jul 22 8:35 AM. 15 Jul

यूपी को बारिश का इंतजार

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सामान्य बारिश होने के लिए अभी करीब एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है. सोनभद्र से मॉनसून की एंट्री के बाद इसकी रफ़्तार धीमी पड़ चुकी है. इसकी वजह से जैसा अनुमान लगाया गया था वैसी बारिश अभी तक नहीं हो सकी हैं.

8:35 AM. 15 Jul 22 8:35 AM. 15 Jul

झारखंड में बारिश जारी

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है. लेकिन धान रोपने के लिए अभी और इंतजार करना होगा क्‍योंकि जमीन अभी भी पूरी तरह से गीली नहीं हो पायी है.

8:35 AM. 15 Jul 22 8:35 AM. 15 Jul

तेलंगाना में भारी बारिश

तेलंगाना में भारी बारिश जारी है. आईएमडी दिल्ली के अनुसार 15 जुलाई से कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में होने की संभावना है. वहीं 15 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और 17 और 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है.

7:53 AM. 15 Jul 22 7:53 AM. 15 Jul

दिल्ली में उमस भरी गर्मी

दिल्ली में गुरुवार को मौसम गर्म और उमस से भरा रहा तथा अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को भी कल जैसा ही मौसम रहने की संभावना है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

7:53 AM. 15 Jul 22 7:53 AM. 15 Jul

राजस्थान में मॉनसून का दौर जारी

राजस्थान में मॉनसून का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक 140 मिलीमीटर बारिश झालावाड़ के डग में दर्ज की गयी. आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगी.

7:53 AM. 15 Jul 22 7:53 AM. 15 Jul

महाराष्ट्र और केरल में बारिश का दौर जारी

महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार को भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. इधर उत्तरी केरल में बीते कुछ दिन में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के कासरगोड, कोझिकोड और वायनाड जिलों में नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते लोगों को आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करना पड़ा है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में मौसम गर्म और उमस से भरा नजर आ रहा है. गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश दर्ज की गयी. महाराष्ट्र के कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश हो रही है. झारखंड में बारिश का दौर जारी है. बिहार में बारिश की कमी दूर हो सकती है. जानें मध्‍य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >