Weather Forecast Updates: बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Update Today: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. पहाड़ों पर समय से पहले हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. झारखंड की राजधानी रांची में सुबह कोहरा देखने का आज मिला. झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

Live Updates
11:01 PM. 14 Oct 22 11:01 PM. 14 Oct

नहीं होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

11:01 PM. 14 Oct 22 11:01 PM. 14 Oct

कई राज्यों में होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 17 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

2:42 PM. 14 Oct 22 2:42 PM. 14 Oct

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस

मौसम कार्यालय ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया.

2:42 PM. 14 Oct 22 2:42 PM. 14 Oct

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में थी.

2:42 PM. 14 Oct 22 2:42 PM. 14 Oct

कोसी नदी एक बार फिर से उफान पर

नेपाल स्थित कोसी के जल अधिग्रहण क्षेत्र एवं सीमावर्ती भारतीय प्रभाग में विगत तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण कोसी नदी एक बार फिर से उफान पर है. सीमावर्ती क्षेत्र और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के बाद नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है. कोसी बराज के 17 फाटक खोल दिये गये हैं.

2:42 PM. 14 Oct 22 2:42 PM. 14 Oct

दो बांध टूटने से कई गांव जलमग्न

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार को दो बांध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए, तबाही का ये मंजर तब और बढ़ गया जब बीती रात लगभग 7:30 बजे एक और बांध टूट गया. इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जिले में लगभग 300 से ज्यादा गांव बाढ़ प्रभावित हैं.

2:42 PM. 14 Oct 22 2:42 PM. 14 Oct

हुबली शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश

कर्नाटक के हुबली शहर के कई हिस्सों में आज सुबह तेज बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. आज दिन में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं.

2:42 PM. 14 Oct 22 2:42 PM. 14 Oct

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 मापी गयी.

7:54 AM. 14 Oct 22 7:54 AM. 14 Oct

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि आईएमडी ने 14 से 20 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने का संकेत दिया है. सभी चक्रवाती परिसंचरण चक्रवात का रूप नहीं लेते हैं.

7:54 AM. 14 Oct 22 7:54 AM. 14 Oct

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ नजर आ रहा है. गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा की शुक्रवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा.

7:54 AM. 14 Oct 22 7:54 AM. 14 Oct

बिहार-बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

सिक्किम में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से भूस्खलन के कारण विभिन्न स्थानों पर 200 पर्यटक फंस गये हैं. मौसम विभाग ने इस हिमालयी राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं असम के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बने रहने से भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है.

7:54 AM. 14 Oct 22 7:54 AM. 14 Oct

पहाड़ों पर समय से पहले पड़ने लगी बर्फ, जल्द दस्तक देगी ठंड

देश में जल्द ही ठंड दस्तक इस साल दे देगी. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी इन दिनों होने लगा है. पहाड़ों पर समय से पहले हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम के इस बदले मिजाज को देख कर लग रहा है कि इस बार सर्दी का मौसम लंबा चलने वाला है. हिमाचल ही नहीं, उत्तराखंड के पहाड़ों में भी हिमपात शुरू हो चुका है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. पहाड़ों पर समय से पहले हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. झारखंड की राजधानी रांची में सुबह कोहरा देखने का आज मिला. झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >