Weather Forecast: केरल में भारी बारिश के बीच इडुक्की जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Forecast Update: देश में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल-बे-हाल है. केरल में भारी बारिश के बीच इडुक्की जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी. भीषण गर्मी में भूजल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे कई प्रमुख शहरों में पेयजल संकट बरकरार है. मौसम संबंधी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:16 AM. 14 Apr 22 9:46 PM. 13 Apr

पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश में गर्मी का दौर

पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कुछ जगहों पर 15 अप्रैल से लू की स्थिति रहेगी.

3:16 AM. 14 Apr 22 9:46 PM. 13 Apr

केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कल जारी रहेगी बारिश

केरल और तमिलनाडु के साथ-साथ पुडुचेरी एवं कराईकल में कल यानी 14 अप्रैल को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. असम, मेघालय एवं अरुणाचल प्रदेश में 17 अप्रैल तक बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

3:16 AM. 14 Apr 22 9:46 PM. 13 Apr

तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर बना चक्रवात

सीएमडी ने तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर बने चक्रवात के प्रभाव के कारण भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने कहा कि गर्मियों में बारिश गरज के साथ होती है और तेज हवाएं चल सकती हैं, जो खतरनाक साबित होती हैं. उसने जनता को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी, खासकर बाढ़ और भू-स्खलन के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को. जब मौसम की स्थिति तेज हवाओं और भारी बारिश से चिह्नित की जाती है, तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है.

3:16 AM. 14 Apr 22 9:46 PM. 13 Apr

केरल में भारी बारिश, इडुक्की जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

केंद्रीय मौसम विभाग (सीएमडी) ने बुधवार को राज्य में भारी बारिश के बीच केरल के इडुक्की जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सीएमडी ने जिले में 24 घंटों में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. उसका कहना है कि 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से मध्यम से भारी बारिश हो रही है.

3:16 AM. 14 Apr 22 9:46 PM. 13 Apr

दिल्ली में पांच-छह दिनों तक लू से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है. शहर के लिए मौसम के आधिकारिक आंकड़े एकत्र करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने आज का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. हिमालयी क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, बाद में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान है. दिल्ली में अधिकतम तापमान शुक्रवार तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. सोमवार तक यह धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री से. तक पहुंच सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं है.

3:19 PM. 13 Apr 22 9:49 AM. 13 Apr

दिल्ली वालों को भीषण गर्मी और हीट वेव से मिली राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, जबकि दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच से छह दिनों तक लू का अनुमान नहीं है. सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को दर्ज किए गए 42.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. मौसम विभाग ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बीच अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन शहर का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update: देश में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल-बे-हाल है. केरल में भारी बारिश के बीच इडुक्की जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी. भीषण गर्मी में भूजल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे कई प्रमुख शहरों में पेयजल संकट बरकरार है. मौसम संबंधी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >