Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने BJP को आरक्षण खत्म करो गैंग का बताया अड्डा, अमित शाह ने किया पलटवार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर की वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों के नेता जमकर प्रचार में पसीना बहा रहे हैं. इस दौरान नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी. रविवार को आरक्षण पर RSS चीफ मोहन भागवत के एक बयान पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले राजनीतिक दलों में बयानबाजी चरण पर है. बीजेपी- कांग्रेस एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण खत्म करो गैंग का अड्डा है. यही नहीं राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी उसका सरगना कहा है. दरअसल रविवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण को लेकर एक बयान से एक बार फिर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हो गई है. दोनों दल आरक्षण के मुद्दे एक एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. मोहन भागवत के बयान पर राहुल गांधी ने हमला बोला तो उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है.

RSS अब कह रहा है कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं है- राहुल

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज कह रहा है कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन पहले उसने आरक्षण का विरोध करने की बात कही थी. केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव और दादरा तथा नगर हवेली के दमन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संघ और भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं को देश का राजा बनाने के लिए संविधान और विभिन्न संस्थानों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि आज संघ कह रहा है कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन पहले उसने कहा था कि वह आरक्षण का विरोध करता है.

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज दिन में हैदराबाद में कहा था कि संगठन ने हमेशा संविधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन किया है. गांधी ने कहा कि कांग्रेस और संघ-भाजपा के बीच हमेशा से वैचारिक लड़ाई है. राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान की रक्षा के लिए वोट मांगा है. उन्होंने कहा कि संविधान ने नींव के रूप में काम किया है. वे संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, वे लोकतंत्र और विभिन्न संस्थानों को नष्ट करना चाहते हैं, और संघ-भाजपा को देश का राजा बनाना चाहते हैं.

राहुल गांधी के बयान पर भड़के अमित शाह

इधर, राहुल गांधी के बयान से बिफरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की मंसा आरक्षण खत्म करने की होती तो अबतक कर चुकी होती. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ओबीसी, एससी और एसटी के आरक्षण पर हमले किए हैं. अमित शाह ने कहा कि आरक्षण को कोई छू नहीं सकता. शाह ने कहा कि आंध्र प्रदेश में उनकी सरकार आई तो वहां भी उन्होंने 5 फीसदी अल्पसंख्यक आरक्षण किया. कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े समाज का विरोध किया और आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए कभी काम नहीं किया.
https://twitter.com/ANI/status/1784470486262428143

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि पीएम मोदी आपसे आरक्षण का अधिकार छीन लेना चाहते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि अधिकार, आवाज और आरक्षण ये सभी चीजें आपको संविधान से ही मिला है, लेकिन पीएम मोदी आपसे ये छीन लेना चाहते हैं.

Also Read: Delhi Liquor Case: सीएम केजरीवाल को क्या कल मिलेगी राहत, 29 अप्रैल को Supreme Court में सुनवाई

Also Read: Lok Sabha Election 2024: अरविंदर सिंह लवली ने आखिर क्यों दिया इस्तीफा, किस बात से थे नाराज, यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >