Congress Candidates List: कांग्रेस संबलपुर से दुलाल की जगह नागेंद्र को दिया टिकट, देखें उम्मीदवारों की सूची

Congress Candidates List: कांग्रेस ने रविवार को ओडिशा की दो लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. जिन दो सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा की है, उसमें संबलपुर और कटक शामिल है. इसके अलावा ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है.

Congress Candidates List: कांग्रेस ने ओडिशा लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की है. पार्टी ने संबलपुर से दुलाल चंद्र प्रधान की जगह नये उम्मीदवार की घोषणा की है. दुलाल की जगह कांग्रेस अब नागेन्द्र कुमार प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले 20 अप्रैल को कांग्रेस ने जो सूची जारी की थी, उसमें संबलपुर सीट से दुलाल चंद्र प्रधान का नाम शामिल था. संबलपुर के अलावा कांग्रेस ने कटक से सुरेश महापात्रा को टिकट दिया है.

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. जिन आठ विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है, उसमें बारिपदा, जलेश्वर, बालासोर, बडाचना, पल्लहारा, बाराबती-कटक, जगतसिंहपुर और खंडपाडा शामिल हैं.
बारिपदा – प्रमोद कुमार हेंब्रम, बादल हेंब्रम की जगह पर
जलेश्वर – देबी प्रसन्न चंद्र
बालासोर – मोनालिसा लेंका
बडाचना – अजय सामल
पल्लहारा – फकीर सामल
बाराबती-कटक – सोफिया फिरदौस
जगतसिंहपुर – प्रतिमा मलिक
खंडपाडा – वैजयंती माला मोहंती, मनोज कुमार प्रधान की जगह.

ओडिशा के कटक में राहुल गांधी ने किया चुनावी रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ओडिशा के कटक में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र में अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के चुनिंदा लोगों के लिए काम करती है. दावा किया कि भले ही बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन वास्तव में वे एक साथ काम कर रहे हैं. गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस ओडिशा में सरकार बनाती है, तो वह महिलाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह, बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये प्रतिमाह, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से एलपीजी प्रदान करेगी.

Also Read: राहुल गांधी ने BJP को आरक्षण खत्म करो गैंग का बताया अड्डा, अमित शाह ने किया पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >