Weather Forecast Updates: झारखंड में बारिश, दिल्ली में लू, जानें बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्य का हाल

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित सहित कई राज्यों में लू का प्रकोप जारी है. झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बादल छाये हुए हैं. जानें बिहार-एमपी सहित अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

1:32 AM. 2 May 22 8:02 PM. 1 May

झारखंड में बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित कुछ जिलों में रविवार शाम बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया.

7:46 PM. 1 May 22 2:16 PM. 1 May

दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा लू का कहर

आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो मई तक धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

7:46 PM. 1 May 22 2:16 PM. 1 May

50 डिग्री के पार जा सकता है पारा

मई में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. महापात्रा ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में तापमान 50 डिग्री के पार चले जाने की संभावना को खारिज नहीं किया.

7:46 PM. 1 May 22 2:16 PM. 1 May

बढ़ेगी गर्मी

मई के लिए तापमान और बारिश से जुड़े पूर्वानुमान जारी करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में मई के महीने में रात में भी गर्मी महसूस होगी.

7:46 PM. 1 May 22 2:16 PM. 1 May

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार दो मई से राज्य के ऊपर एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे दो-तीन मई को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है. विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन मई से राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने और लू से थोड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है.

6:16 PM. 1 May 22 12:46 PM. 1 May

राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति जारी

राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति जारी है और रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.

6:16 PM. 1 May 22 12:46 PM. 1 May

अभी जारी रहेगा गर्म हवाओं का दौर

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि देश के कई राज्यों में अभी गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा. यहां धूल भरी आंधी भी चलने के आसार हैं.

6:16 PM. 1 May 22 12:46 PM. 1 May

लू का दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा

मौसम विभाग ने राजस्‍थान में अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में इस समय लू चल रही है और यह दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा. इसके अनुसार एक मई को राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना.

6:16 PM. 1 May 22 12:46 PM. 1 May

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी

राजस्थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी व लू की चपेट में हैं. यहां के धौलपुर में शनिवार को दिन में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और मौसम विभाग ने इसमें और वृद्धि की चेतावनी जारी की है.

6:16 PM. 1 May 22 12:46 PM. 1 May

दिल्ली में आज का मौसम

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस सीजन के साथ ही 2017 के बाद से सर्वाधिक गर्म दिन रहा, जब यह 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

6:16 PM. 1 May 22 12:46 PM. 1 May

दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि रविवार को भी लू चल सकती है. सोमवार और बुधवार को दिल्ली में आंधी या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

6:16 PM. 1 May 22 12:46 PM. 1 May

मध्‍य प्रदेश का मौसम

भोपाल मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा है कि अभी मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में दिन का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जब तापमान 45 से ऊपर चला जाता है तो हम इसे लू मानते हैं. भोपाल में हवा के कारण आज और एक-दो दिन तक तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

1:02 PM. 1 May 22 7:32 AM. 1 May

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश के भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और शनिवार को बांदा जिले में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवायें (लू) चलने की चेतावनी जारी की है. रविवार को मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी है.

1:02 PM. 1 May 22 7:32 AM. 1 May

दिल्ली में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा और शहर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक रहा. हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार और बुधवार को आंधी और गरज के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

1:02 PM. 1 May 22 7:32 AM. 1 May

मई में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 1990 के बाद से अप्रैल महीने में इस साल सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. साथ ही, क्षेत्र में मई में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. मई के लिए तापमान और बारिश से जुड़े पूर्वानुमान जारी करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में मई के महीने में रात में भी गर्मी महसूस होगी.

1:02 PM. 1 May 22 7:32 AM. 1 May

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बादल छाये हुए हैं. झारखंड के उत्तर में उत्तर प्रदेश और बिहार से होते हुए एक टर्फ बना है. एक से तीन मई तक राज्य के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

1:02 PM. 1 May 22 7:32 AM. 1 May

बिहार का मौसम

30 अप्रैल से 2 मई तक बिहार के कई हिस्सों में आंधी-पानी की संभावना व्‍यक्‍त की गई है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. विशेष रूप से उत्तर और दक्षिणी बिहार में आसमान में लगातार बादल छाये रहने के आसार हैं. इधर मौसम में अचानक बदलाव आने से सूबे के उच्चतम तापमान में एक से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित सहित कई राज्यों में लू का प्रकोप जारी है. झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बादल छाये हुए हैं. जानें बिहार-एमपी सहित अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >