Weather Forecast Today LIVE Update : दक्षिण भारत के राज्यों में आज बारिश की चेतावनी, जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance) होने के चलते आने वाले दिनों में एकबार फि‍र से मौसम के बिगड़ने (Winter) का अनुमान है. जिसके कारण देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. इधर सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में भूंकप के ( Patna Earthquake) झटके महसूस किये गये. मौसम विज्ञान की मानें तो (16 February, Weather ) पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर भारत के मौसम पर असर डालेगा, जिसका असर देश के कई राज्यों में दिखाई देगा. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
12:46 PM. 16 Feb 21 12:46 PM. 16 Feb

महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश की संभावना

स्काइमेट के मुताबिक 17 फरवरी को विदर्भ के कई भागों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. विदर्भ से सटे मराठवाड़ा के जिलों में भी वर्षा शुरू हो जाएगी. 18 फरवरी को नागपुर, चंद्रपुर, नांदेड़, औरंगाबाद, जलगांव, नासिक, पुणे, सतारा तथा कोल्हापुर समेत महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में बारिश होने की संभावना है. मुंबई में भी बादल छा सकते हैं. 19 फरवरी से महाराष्ट्र का मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा तथा दिन के तापमान में हल्की वृद्धि शुरू हो जाएगी.

12:46 PM. 16 Feb 21 12:46 PM. 16 Feb

दिल्ली में बढ़ा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में औसत तापमान 13.2 डिग्री रहने का अनुमान है, सुबह कुछ इलाकों में कोहरा भी के बाद धूप खिली. वहीं मुंबई में औसत तापमान 22.6 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है. आद्रता 85 फीसदी रहेगी और आसमान में बादल छाये रहेंगे.

12:46 PM. 16 Feb 21 12:46 PM. 16 Feb

पंजाब: अमृतसर में आज घना कोहरा छाया रहा

पंजाब अमृतसर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज सुबह अमृतसर के लिए ‘कोहरा / धुंध और बाद में मुख्य रूप से साफ आसमान’ का अनुमान लगाया है.

12:46 PM. 16 Feb 21 12:46 PM. 16 Feb

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश के आसार

16 से 18 फरवरी के बीच दक्षिणी राज्यों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. दक्षिण भारत में मुख्यतः केरल और तटीय कर्नाटक के शहर प्रभावित हो सकते हैं. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा. तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना नजर आ रही है.

12:46 PM. 16 Feb 21 12:46 PM. 16 Feb

इन स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

स्काइमेट वेदरके अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

12:46 PM. 16 Feb 21 12:46 PM. 16 Feb

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा कोहरा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर सुबह कोहरा छाया रहा. कई स्थानों पर मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 17 फरवरी को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय मौसम शुष्क रहने और कोहरे की संभावना है.

12:46 PM. 16 Feb 21 12:46 PM. 16 Feb

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता हुई खराब

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता 323 पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ है.

7:20 AM. 16 Feb 21 7:20 AM. 16 Feb

झारखंड में मौसम हाल

झारखंड में न्यूनतम तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. यानी अब गर्मी की शुरुआत हो जाएगी. दिन में तेज धूप अपना असर दिखाने लगा है. . मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक राज्य में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं.

7:08 AM. 16 Feb 21 7:08 AM. 16 Feb

रांची में हो सकती है बारिश 

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 15 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा जबकि 16 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

7:08 AM. 16 Feb 21 7:08 AM. 16 Feb

देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बेमौसम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल 

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित उत्तरी भारत क्षेत्र में घने कोहरे रहेगा.

7:08 AM. 16 Feb 21 7:08 AM. 16 Feb

मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर भारत के मौसम पर असर डालेगा. भारत के उत्‍तरी हिस्‍से में बार बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के अन्‍य हिस्‍सों के मौसम में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance) होने के चलते आने वाले दिनों में एकबार फि‍र से मौसम के बिगड़ने (Winter) का अनुमान है. जिसके कारण देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. इधर सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में भूंकप के ( Patna Earthquake) झटके महसूस किये गये. मौसम विज्ञान की मानें तो (16 February, Weather ) पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर भारत के मौसम पर असर डालेगा, जिसका असर देश के कई राज्यों में दिखाई देगा. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >