Weather Forecast Update : नये साल के पहले और बढ़ेगी ठंड, कहां होगी बारिश और बर्फबारी, कैसा रहेगा झारखंड-बिहार-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों का हाल, …पढ़ें

Weather Forecast today Live Update : देश (india weather) में अगले 48 घंटों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी (Rain and Snowfall) का अनुमान मौसम विभाग (IMD Alert) ने व्यक्त किया है. विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में केरल में बारिश (heavy rain) की संभावना है जबकि उत्तर भारत के राज्यों में 26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) आएगा, जिसके कारण कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है. वहीं उत्तर भारत (north India weather) के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड (severe cold wave) नजर आ रही है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:05 AM. 27 Dec 20 9:35 PM. 26 Dec

श्रीनगर में रविवार को हिमपात और जम्मू में बारिश की संभावना, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने का पूर्वानुमान

दिल्‍ली और कोलकाता में रविवार को सुबह कोहरा छाये रहने का अनुमान है. वहीं, मुंबई और चेन्नई में आसमान साफ रहेगा. श्रीनगर में हल्का हिमपात की संभावना है. जबकि, जम्मू में शाम या रात के समय बारिश हो सकती है. लेह में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गिलगित में कुछ इलाकों में हिमपात हो सकता है. न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम और अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मुजफ्फराबाद में बारिश या बर्फबारी संभव है. तापमान एक से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देहरादून में बादल छाये रहेंगे. बारिश या गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है. चंडीगढ़ में एक या दो बार बौछारें पड सकती हैं. आमतौर पर बादल छाये रहेंगे. हैदराबाद में सुबह कोहरा रहेगा. गुवाहाटी में तड़के कोहरा या धुंध हो सकता है.

3:05 AM. 27 Dec 20 9:35 PM. 26 Dec

कश्मीर में चल रहा चिल्लई-कलां का दौर, पारा शून्य डिग्री से नीचे गिरा

कश्मीर में शनिवार को भी लोगों को शीत लहर से कोई राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कश्मीर अभी ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद से कश्मीर में मौसम शुष्क और सर्द बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था. दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था. उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और वह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा. काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वर्तमान में कश्मीर ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है. इस दौरान 40 दिनों तक भीषण सर्दी होती है. अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी होती है. 21 दिसंबर से शुरू हुआ ‘चिल्लई-कलां’ 31 जनवरी को समाप्त होगा.

3:05 AM. 27 Dec 20 9:35 PM. 26 Dec

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड, हिसार में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

हरियाणा और पंजाब में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड रही तथा हिसार में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि नारनौल में पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. राज्य में अन्य स्थानों की बात करें तो करनाल, सिरसा, रोहतक, अंबाला और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस, 4.1 डिग्री सेल्सियस, चार डिग्री सेल्सियस, 5.3 डिग्री सेल्सियस और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पठानकोट, हलवारा और बठिंडा में भी लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा और इन स्थानों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री सेल्सियस, 3.7 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय की तरफ से कहा गया कि अमृतसर, लुधियाना और पटियाला भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं और यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस, 4.4 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

3:05 AM. 27 Dec 20 9:35 PM. 26 Dec

दिल्ली में रविवारऔर सोमवार को तापमान के बढ़ने के आसार, छाया रहेगा कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में रविवार एवं सोमवार को तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है. हालांकि, इस अवधि में ‘मध्यम’ कोहरा छाये रहने की संभावना है.

7:32 PM. 26 Dec 20 2:02 PM. 26 Dec

शीत लहर का दौर 29 दिसंबर के बाद लौटेगा

दिल्ली से शीत लहर का दौर 29 दिसंबर के बाद लौटेगा. दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है लेकिन यह अब भी ‘‘बेहद खराब” स्थिति में है. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 324 था. शुक्रवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 357 दर्ज किया गया था. बृहस्पतिवार, बुधवार एवं मंगलवार को यह क्रमश: 423, 433 एवं 418 दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को इसमें मामूली सुधार होने की संभावना है.

6:41 PM. 26 Dec 20 1:11 PM. 26 Dec

दिल्ली मे सर्दी का दौर जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी का दौर जारी है क्योंकि पिछले लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है. सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. राजधानी दिल्ली में सर्दी का दौर जारी से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

मुख्य बातें

Weather Forecast today Live Update : देश (india weather) में अगले 48 घंटों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी (Rain and Snowfall) का अनुमान मौसम विभाग (IMD Alert) ने व्यक्त किया है. विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में केरल में बारिश (heavy rain) की संभावना है जबकि उत्तर भारत के राज्यों में 26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) आएगा, जिसके कारण कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है. वहीं उत्तर भारत (north India weather) के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड (severe cold wave) नजर आ रही है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >