Weather Forecast today Live Update : दिल्ली में बढ़ी ठंड, 24 घंटे में और गिरेगा तापमान,यहां वायु गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब, जानें बिहार-यूपी-झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast today Live Update : भारत के अधिकतर इलाकों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी (severe cold wave) पड़ रही है. उत्तर भारत (north India weather) के कई राज्य शीत लहर (Cold Wave) की चपेट में नजर आ रहे हैं. दिल्ली (delhi weather), हरियाणा, उत्तर प्रदेश (UP Weather) के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज आ चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी और सर्दी बढ़ने का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Amritsar: Locals warm themselves near a bonfire on a cold winter morning, in Amritsar, Wednesday, Dec. 16, 2020. (PTI Photo)(PTI16-12-2020_000221B)
Live Updates
6:39 PM. 24 Dec 201:09 PM. 24 Dec
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा की वायु गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेटर नोएडा बुधवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा. एनसीआर के पांचों प्रमुख शहरों गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद तथा दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति काफी खराब स्थिति में पहुंच गई है. दिल्ली में बढ़ी ठंड, 24 घंटे में तापमान गिरेने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
8:02 PM. 23 Dec 202:32 PM. 23 Dec
वायु गुणवत्ता सूचकांक ऐप समीर के अनुसार
वायु गुणवत्ता सूचकांक ऐप समीर के अनुसार बुधवार को दिल्ली से सटे प्रमुख शहर डार्क रेड जोन में पहुंच गए हैं, जो कि काफी भयावह स्थिति है. बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से एनसीआर में बुधवार सुबह धुंध छाई रही, जिसके वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जनपद में अक्टूबर माह से चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (ग्रेप) लागू है। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ प्रदूषण विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है.
5:19 PM. 23 Dec 2011:49 AM. 23 Dec
राजस्थान के सीकर में चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
राजस्थान में सर्दी का असर जारी है और राज्य में सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां बीती मंगलवार रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह चुरू में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 5.7 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी जयपुर में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा और बुधवार सुबह से ही अच्छी धूप खिली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
5:10 PM. 23 Dec 2011:40 AM. 23 Dec
अमृतसर में धुंध की चादर
उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच अमृतसर में धुंध की चादर छाई नजर आई.
2:53 PM. 23 Dec 209:23 AM. 23 Dec
दिल्ली में ठंड बढ़ गई
दिल्ली में ठंड बढ़ गई है. यहां का पारा 5.6 डिग्री तक पहुंच गया है. 24 घंटे में तापमान और गिरेगा.
2:53 PM. 23 Dec 209:23 AM. 23 Dec
ठंड से राहत नहीं
झारखंड की राजधानी रांची के लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों से आनेवाली हवा का असर मैदानी इलाकों में रहेगा. कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है. इसका असर इन राज्यों में है. अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा.
मुख्य बातें