Weather Forecast Update : होली के पहले यहां होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम (Weather,IMD) में लगातार बदलाव (Rain,western disturbance) जारी है. होली (Holi 2021 Weather) के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम (26 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:42 PM. 26 Mar 21 10:42 PM. 26 Mar

अरुणाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप सहित यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई.

10:42 PM. 26 Mar 21 10:42 PM. 26 Mar

हफ्ते के अंत में करवट ले सकता है मौसम

भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस हफ्ते की मौसम की भविष्यवाणी की है, जिसके अनुसार, राजधानी दिल्ली में इस वीक तापमान में वृद्धि होगी. वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हफ्ते के अंत में मौसम करवट ले सकता है.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

हल्की बारिश और बर्फबारी

होली पर उत्तराखंड में अधिकांश जगह मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. विभाग की मानें तो शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 27 व 28 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊचांई वाले स्थानों पर शाम के बाद हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

झारखंड का मौसम

शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची का मौसम सुबह से साफ नजर आ रहा है. तेज धूप और हल्की हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. लेकिन मौसम विभाग के अनुसार लोगों को दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. राज्य के दूसरे जिलों में भी आज तेज गर्मी पड़ने की संभावना है.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

28 मार्च को फिर पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद

अगले पश्चिमी विक्षोभ के 28 मार्च को उत्तर के पर्वतीय राज्यों के पास आने की उम्मीद है. जिसकी वजह से फिर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में 28 और 29 मार्च को कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

झारखंड का मौसम

शुक्रवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम मुख्य रूप से साफ है. सुबह से ही तेज धूप नजर आ रही है जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में रांची के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

यहां बारिश होने की संभावना नहीं

दिल्‍ली में अगले हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी होगी और राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं. उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कमोबेश यही हाल देखने को मिलेगा. इन राज्यों में बारिश होने की संभावना नहीं है.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम में ठंडी हवाएं चल रही हैं. तापमान में शुक्रवार तक कमी बनी रहेगी और शनिवार से तापमान में दोबारा इजाफा होने के संकेत नजर आ रहे हैं.

2:34 PM. 26 Mar 21 2:34 PM. 26 Mar

मौसम खराब होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में वीकेंड पर मौसम खराब होने के आसार नजर आ रहे हैं.

7:44 AM. 26 Mar 21 7:44 AM. 26 Mar

ओले गिरने की संभावना

उत्‍तर-पश्चिमी भारत के लिए जारी मौसम की चेतावनी में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में 28 और 29 मार्च को बिजली कड़कने के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई है.

7:44 AM. 26 Mar 21 7:44 AM. 26 Mar

यहां बारिश की संभवना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पूर्वी यूपी, पश्चिमी और पूर्वी राजस्‍थान में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

7:44 AM. 26 Mar 21 7:44 AM. 26 Mar

पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार होली के ठीक बाद एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने के आसार हैं. जिसकी वजह से अप्रैल महीने की शुरुआत में एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसका मतलब है कि तापमान में गर्म हवाओं के दस्तक के आसार फिलहाल नहीं हैं और ठंडी हवाओं की पहाड़ों से आवाजाही फिलहाल चलती रहेगी.

Weather Today 26 March 2021 : मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग परेशान, देखें अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली में तेज हवा चलने का अनुमान

दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम (Weather,IMD) में लगातार बदलाव (Rain,western disturbance) जारी है. होली (Holi 2021 Weather) के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम (26 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >