Weather News: पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, गुजरात में बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय पर है. दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नजर आ रहा है. इसके प्रभाव से 26 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके प्रभाव का असर 27 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दिख सकता है. जानें आज के मौसम का हाल

4:13 PM. 27 Nov 23 4:13 PM. 27 Nov

पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

4:13 PM. 27 Nov 23 4:13 PM. 27 Nov

गुजरात में बेमौसम बारिश

गुजरात में रविवार को तूफान और बेमौसम बारिश होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अहमदाबाद में आईएमडी के मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, डांग और तापी जिलों के साथ-साथ सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर, बोटाद और अमरेली जिलों में दिन के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.

4:13 PM. 27 Nov 23 4:13 PM. 27 Nov

गुजरात में बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

गुजरात में बेमौसम बारिश ने तांडव मचाया है. एक अधिकारी ने बताया कि बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हुई है.

4:13 PM. 27 Nov 23 4:13 PM. 27 Nov

पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटे में जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है. उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना विभाग ने व्यक्त की है. 27 नवंबर को भी कोटा, भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं, 28 नवंबर से मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है. राज्य में कहीं-कहीं कोहरा छाने के भी आसार हैं.

4:13 PM. 27 Nov 23 4:13 PM. 27 Nov

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार सोमवार को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण गोवा, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

4:13 PM. 27 Nov 23 4:13 PM. 27 Nov

मध्य प्रदेश में ‘ऑरेंज’ अलर्ट

मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को सर्दियों के मौसम की पहली बारिश हुई और मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं का पुर्वानुमान करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

3:50 AM. 27 Nov 23 3:50 AM. 27 Nov

तमिलनाडु के कांचीपुरम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई

3:50 AM. 27 Nov 23 3:50 AM. 27 Nov

बेमौसम बरसात ने ली आठ जान

गुजरात में रविवार को तूफान और बेमौसम बारिश होने के बाद कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की 251 तालुकाओं में से 220 में रविवार सुबह 6 बजे से 10 घंटों के अंदर 50 मिलीमीटर तक बारिश हुई, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और फसलों को नुकसान हुआ.

3:50 AM. 27 Nov 23 3:50 AM. 27 Nov

कई इलाकों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण गोवा, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

3:50 AM. 27 Nov 23 3:50 AM. 27 Nov

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, रविवार को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 26 नवंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

8:29 PM. 26 Nov 23 8:29 PM. 26 Nov

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, रविवार को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 26 नवंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

5:57 PM. 26 Nov 23 5:57 PM. 26 Nov

दिल्ली में तापमान में गिरावट

दिल्ली में तापमान में गिरावट तथा रात के समय हवा की गति मंद रहने से प्रदूषकों के एकत्रित होने के कारण वायु गुणवत्ता फिर से ‘‘गंभीर’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर आने की संभावना है जिसकी वजह से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है.

3:34 PM. 26 Nov 23 3:34 PM. 26 Nov

उत्तराखंड में यलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने वेदर को लेकर जो अपडेट दिया है उसके अनुसार, उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से सोमवार को भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी है.

3:34 PM. 26 Nov 23 3:34 PM. 26 Nov

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. राज्य के न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का, इसके बाद अगले 2 दिन किसी तरह के बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है.

12:58 PM. 25 Nov 23 12:58 PM. 25 Nov

तमिलनाडु और पुडुचेरी में तूफान की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है.

6:22 PM. 24 Nov 23 6:22 PM. 24 Nov

कश्मीर सर्दी कश्मीर में शीतलहर जारी

कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर कल रात पारा जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों को ठंड और कोहरे से कुछ राहत मिली. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि शहर में पांच दिनों में पहली बार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर पहुंचा.

6:22 PM. 24 Nov 23 6:22 PM. 24 Nov

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम

कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 27 नवंबर के आसपास दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दबाव में तब्दील होने की संभावना स्काइमेट वेदर व्यक्त की है. 25 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है.

6:22 PM. 24 Nov 23 6:22 PM. 24 Nov

Weather Forecast Today: दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज भी गंभीर श्रेणी में, जानें अपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

तमिलनाडु में बारिश से जनजीवन प्रभावित

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. एम. अरुणा (नीलगिरी जिला कलेक्टर) ने कहा कि बारिश को देखते हुए कुन्नूर और कोटागिरी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today: स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय पर है. दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नजर आ रहा है. इसके प्रभाव से 26 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके प्रभाव का असर 27 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दिख सकता है. जानें आज के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >