Weather Forecast : केरल में रेड अलर्ट जारी, राजस्थान के कुछ इलाकों तेज बारिश का अनुमान, जानें यूपी-झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast Today LIVE, 13 May 2021, IMD Summer Forecast, Rain Alert, Pre Monsoon In India, Tauktae Cyclone Latest Update : झारखंड (Jharkhand Mausam) की राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है. बिहार, बंगाल व यूपी (bihar,up,Bengal weather) के कुछ स्थान में आज भी हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है. इधर, समुद्री तूफान ताऊ ते (Tauktae Cyclone) का खतरा कई राज्यों पर बना हुआ है. मौसम से जुड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:54 AM. 14 May 213:54 AM. 14 May
केरल में 14-15 मई को हो सकती है बारिश
14 मई को प्रशासन ने केरल के तीन जिलों और 15 मई का पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और इन जिलों में अरब सागर पर निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में भारी वर्षा होने की संभावना का संकेत किया है. मुख्यमंत्री पिनराई वियजन ने अधिकारियों एवं लोगों से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशानिर्देशों का पालन करने का आह्वान किया.
3:54 AM. 14 May 213:54 AM. 14 May
राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज बारिश का अनुमान
बीते 24 घंटों में राजस्थान के कुछ भागों में तेज अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है. मौसम विभाग ने अनेक इलाकों में और अंधड़ व तेज बारिश की संभावना जताई है.
3:54 AM. 14 May 213:54 AM. 14 May
आईएमडी ने चक्रवाती तूफान की चेतावनी दी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी कर कहा कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 16 मई तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिससे गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.
3:54 AM. 14 May 213:54 AM. 14 May
उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 4 लोग घायल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए हैं. वे लिवाड़ी-फिटाड़ी गांव के जंगलों में फंसे हैं. मोरी थाना प्रभारी के अनुसार, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं.
3:54 AM. 14 May 213:54 AM. 14 May
दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. गुरुवार से लेकर शनिवार तक दिल्ली में हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना जतायी जा रही है. वहीं, हफ्ते के बचे हुए दिनों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
तूफान देश के पश्चिमी तट से टकरा सकता है
‘ताऊ ते’ तूफान देश के पश्चिमी तट से टकरा सकता है और आसपास के राज्यों के मौसम का प्रभावित कर सकता है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई की सुबह दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना नजर आ रही है जो 16 मई के करीब एक चक्रवाती तूफान के रूप में तेज हो सकता है.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
14 और 15 मई से केरल और कर्नाटक के तटों पर बारिश शुरू
स्काईमेट वेदर के अनुसार मई के महीने में तूफान की आशंका ज्यादा होती है. अभी ये कहना मुश्किल है कि आने वाला तूफान केरल, कर्नाटक या महाराष्ट्र के तटीय इलाकों को कितना प्रभावित करेगा. लेकिन 14 और 15 मई से केरल और कर्नाटक के तटों पर बारिश शुरू हो जाएगी.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
गरज के साथ छीटें
मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में दिन में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से
दिल्लीवासियों की बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी और खुशगवार मौसम के साथ हुई।
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
आम की फसल को नुकसान
उत्तर प्रदेश की लखनऊ में तेज हावाएं चलने से आम की फसल को नुकसान हुआ है.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
मछुआरों को गहरे समंदर में नहीं जाने की सलाह
मौसम के खराब रहने की वजह से केरल सरकार ने सभी लोगों से केरल आपदा प्रबंधन की ओर से जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है. आईएमडी ने मछुआरों को गहरे समंदर में नहीं जाने और तट पर लौट आने की सलाह दी है. सरकार ने कहा कि कुछ जिलों के लिए पीले और नारंगी रंग के अलर्ट जारी किए गए हैं.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
केदारनाथ में जमकर बर्फबारी
केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हो रही है. आपको बता दें कि 17 मई को मंदिर के कपाट खुलने हैं.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
चक्रवात अरबी समुद्र में बन रहा है. मौसम विभाग ने पश्चिमी तट पर तूफान की चेतावनी दी है.
8:09 PM. 13 May 218:09 PM. 13 May
केरल में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस हफ्ते केरल में भारी बारिश की संभावना है जिसके बाद अधिकारियों ने कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 14 मई को अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. केरल और लक्षद्वीप में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने का पूर्वनुमान जताया गया है. इस दौरान समंदर भी अशांत रहेगा.
1:47 PM. 13 May 211:47 PM. 13 May
भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज केरल, कर्नाटक व लक्ष्यदीप में अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, दिल्ली में आज लंबे समय तक गरज के साथ बारिश होगी. ऐसा 15 मई तक जारी रहेगा. इस दौरान तूफानी हवाएं व धूल भरी आंधी भी चलेंगी.
1:47 PM. 13 May 211:47 PM. 13 May
समुद्री तूफान ताऊ ते
समुद्री तूफान ताऊ ते 15 और 16 मई से महाराष्ट्र के तटों पर भारी बारिश होगी. वहीं, मुंबई तथा आसपास के इलाकों में 17-19 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है. जबकि, गुजरात के कई हिस्सों में 18 से 21 मई तक और 13 से 15 मई के बीच तमिलनाडु में बारिश होगी.
1:47 PM. 13 May 211:47 PM. 13 May
दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना
दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. इससे पहले बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है.
1:47 PM. 13 May 211:47 PM. 13 May
झारखंड में बारिश
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है. इसको लेकर रांची स्थित मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है.
1:22 PM. 13 May 211:22 PM. 13 May
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश
राजस्थान में मई में तीसरे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली है. जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान उत्तरी राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और शेखावटी क्षेत्र के अलवर, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना हैं. राज्य में गरज के साथ बौछारें आगामी दो दिन तक होने की संभावना है.
1:22 PM. 13 May 211:22 PM. 13 May
गुजरात के मुख्यमंत्री ने तटीय क्षेत्रों के अधिकारियों से चौकस रहने को कहा
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में अरब सागर में चक्रवात का पूर्वानुमान जताये जाने के बाद गुजरात के मुख्मयंत्री विजय रूपाणी ने एक बैठक की और तटीय जिलों के अधिकारियों को चौकस रहने एवं जरूरी उपाय करने का निर्देश दिया. अधिकारियों का अनुमान है कि पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवात उत्पन्न होने से सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्र समेत गुजरात के तटीय भागों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इस बात की तत्काल कोई चेतावनी नहीं है कि चक्रवात , यदि उत्पन्न होता है, तो गुजरात पर असर डालेगा.
1:22 PM. 13 May 211:22 PM. 13 May
पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवात
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 14 मई की सुबह को दक्षिण-पूर्व अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है और उसके दक्षिण पूर्व अरब सागर में उत्तरी -उत्तरी पश्चिमी दिशा में एवं लक्षद्वीप की ओर बढ़ने की संभावना है. उसके अनुसार 16 मई को पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवात आ सकता है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE, 13 May 2021, IMD Summer Forecast, Rain Alert, Pre Monsoon In India, Tauktae Cyclone Latest Update : झारखंड (Jharkhand Mausam) की राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है. बिहार, बंगाल व यूपी (bihar,up,Bengal weather) के कुछ स्थान में आज भी हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है. इधर, समुद्री तूफान ताऊ ते (Tauktae Cyclone) का खतरा कई राज्यों पर बना हुआ है. मौसम से जुड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…