Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली को मिलेगी राहत, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today : स्काइमेट वेदर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है. 7 नवंबर की रात तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा. जानें आपके राज्य में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. इससे सोमवार को यानी आज कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग ने शहर में बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है. आपको बता दें कि बारिश होने से वायु प्रदूषक कम होते हैं और AQI में सुधार होता है.

सोमवार की सुबह हल्का कोहरा दिल्ली में छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और यहां बारिश के आसार नहीं हैं.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. सोमवार को आर.के. पुरम में AQI) 466, ITO में 402, पटपड़गंज में 471 और न्यू मोती बाग में 488 रिकॉर्ड किया गया.

दिल्ली और एनसीआर के लोगों को पश्चिमी विक्षोभ से ही राहत मिलने की संभावना है. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा की रफ्तार बढ़ जाती है और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना बनी रहती है जिससे प्रदूषक कणों का बिखराव तेज हो जाता है और प्रदूषण की परत साफ हो जाती है. हालांकि फिलहाल इस तरह के पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद कम नजर आ रही है. अगले चार से पांच दिनों तक दिल्ली को इसी तरह की हवा में सांस लेनी पड़ेगी.

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और अन्य शहरों में सोमवार सुबह आसमान में धुंध छाई हुई है. एनसीआर के इलाकों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. दिन में धूप निकलेगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, दस नवंबर तक पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त नहीं की गई है. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राजधानी पटना में इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

मौसम विभाग की मानें तो सात से नौ नवंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार है. वहीं, नौ नवंबर को उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

Also Read: दिल्ली में हवा हुई और ‘जहरीली’, केजरीवाल सरकार ने स्कूलों को किया बंद

केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के तीन जिलों में दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. आईएमडी ने पथानामथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. राज्य के अलाप्पुझा, एर्नाकुलम और पलक्कड़ जिलों में भी ‘येलो अलर्ट’ विभाग की ओर से जारी किया गया है. ‘ऑरेंज अलर्ट’ में 12 से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश और ‘येलो अलर्ट’ के दौरान छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश का अनुमान रहता है.

Also Read: UP Weather Forecast LIVE: यूपी में धुंध से सुबह की शुरुआत, दिन में निकलेगी धूप और आज शुष्क रहेगा मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार छह नवंबर को, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप और ओडिशा के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार छह नवंबर को, दक्षिणी छत्तीसगढ़, गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं हमें दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी सुधार की उम्मीद नहीं है. यह गंभीर श्रेणी में ही रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >