Weather Forecast : दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें आज का मौसम

Weather Forecast : दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार और झारखंड में भी आज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राजधानी में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. मंगलवार से दिल्ली में बारिश तेज हो सकती है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश दिल्ली में हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड को लेकर मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, 3 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में गरज से भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अगले कुछ दिनों में झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

गुजरात में भारी बारिश

गुजरात में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. इन जिलों में दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड के अलावा सौराष्ट्र-कच्छ के जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका और कच्छ जिले शामिल हैं, जहां बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. गुजरात के कई इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी की संभावना है.

Read Also : Jharkhand Weather: झारखंड में 7 जुलाई तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में बारिश का दौर जारी

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि भारी बारिश के दौर में तीन जुलाई से बढ़ोतरी हो सकती है. 3 से 5 जुलाई को भरतपुर, जयपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने हो सकती है, कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. 4 से 6 जुलाई के दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

बिहार का मौसम

मौसम विभाग पटना के अनुसार, मंगलवार को यानी 2 जुलाई को बिहार के जमुई, बांका और लखीसराय में एक या दो जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी पटना के अलावा शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान के साथ-साथ अरवल, जहानाबाद, बक्सर और भोजपुर जिले की एक या दो जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >