Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को सताएगी ज्यादा गर्मी, जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को गर्मी अब सताने वाली है. यहां का तापमान अब 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जाएगा. जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 एवं 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. अब दिल्ली के लोगों को गर्मी सताने वाली है क्योंकि अगले कुछ दिनों में पारा धीरे-धीरे और चढ़ेगा. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

गुजरात में बेमौसम बारिश

गुजरात में बेमौसम बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के दौरान विभिन्न जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में अरावली, दाहोद, महिसागर के साथ-साथ डांग, वलसाड, सुरेंद्रनगर, राजकोट, अहमदाबाद, आनंद, भरूच और सूरत में बिजली गरजने और बारिश के साथ हल्की आंधी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम पर नजर डालें तो यहां मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी पटना सहित सूबे के 8 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुवनी के साथ-साथ सुपौल, अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद प्रदेश का पारा एक बार फिर चढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

Read Also : Bihar Weather: बिहार में आज से चढ़ेगा पारा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, मंगलवार को दक्षिणी ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी हिमालय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.

झारखंड का मौसम

झारखंड में मौसम का ये बदलाव 15 मई तक रहेगा. इसके बाद मौसम शुष्क हो जायेगा और तापमान बढ़ने लगेगा. 16 मई के बाद सूबे के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी. राजधानी रांची का पारा 40 के पार जाने की संभावना है.

Read Also : Jharkhand Weather : आज से बढ़ेगा तापमान, फिर सतायेगी गरमी, जानें संताल परगना में कब होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >