Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है.

Weather Forecast: देश के कई राज्यो में पिछले दिनों बारिश देखने को मिली जिससे तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली में इस साल फरवरी में 2014 के बाद सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली. एक बार और पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कुछ राज्यों में नजर आ सकता है जिसकी वजह से बारिश होगी. मौसम विभाग की मानें तो तीन मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बरिश के आसार है. जानें मार्च के पहले सप्ताह में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, 1 और 2 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी के आसार हैं. वहीं इस दौरान उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है. एक मार्च को राजस्थान में और 2 मार्च को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

बिहार का मौसम अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा? जानिए बारिश और गर्मी को लेकर क्या आयी नयी जानकारी..

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 2 और 3 मार्च को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के साथ-साथ बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकती है. 4 और 5 मार्च को भी झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं 2 मार्च को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब में भी 2 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

झारखंड में फिर होगी बारिश

झारखंड के मौसम को लेकर जो जानकारी विभाग की ओर से दी गई है उसके अनुसार, 29 फरवरी को बारिश के आसार नहीं हैं जबकि दो मार्च से कई इलाकों में फिर बारिश की संभावना है. इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

बिहार में होगी बारिश

बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वेदर में बदलाव आने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो, मार्च महीने की शुरुआत में बारिश प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल सकती है. एक मार्च से तीन मार्च तक हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >