Weather Forecast: झारखंड-ओडिशा में अगले चार दिन बारिश की संभावना, हिमाचल में बाढ़ का खतरा

Weather Forecast: झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. झारखंड,ओडिशा में अगले चार दिन बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

Weather Forecast: झारखंड में 13 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के और मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. 10 सितंबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान गर्जन और वज्रपात होने की संभावना भी जताई गई है.

दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों में चार दिन तक भारी बारिश की संभावना

ओडिशा में अगले चार दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार तक अवदाब में बदलने जा रहा है. ओडिशा में पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा हुई है. सबसे अधिक 81 मिलीमीटर बारिश बौद जिले के खैरमल में हुई है जबकि गजपति के गोसानी में 79 मिलीमीटर वर्षा हुई. बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान पुरी, खुर्धा, नयागढ़, कंधमाल, गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरि में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (सात सेमी से 11 सेमी) होने की संभावना है.

ओडिशा के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम कार्यालय ने रविवार को गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, मलकानगिरि और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से अत्यधिक बारिश होने की ‘ऑरेंज’ चेतावनी भी जारी की. रविवार को केन्द्रपाड़ा, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी और नवरंगपुर जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की ‘येलो’ चेतावनी भी जारी की गई. विभाग ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है. 8-11 सितंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के तटों पर और उसके आसपास 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा चलने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण शनिवार को 47 सड़कों पर यातायात ठप हो गया. स्थानीय मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अचानक बाढ़ आने के खतरे की चेतावनी दी है. स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार तक शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की चेतावनी दी है.

राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश

मानसून के एक बार फिर जोर पकड़ने से राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम केंद्र के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में बांसवाड़ा के लोहारिया में सबसे अधिक 169 मिलीमीटर बारिश हुई. राज्य में भारी बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >