Weather Forecast Today Live Update : 14 जनवरी तक उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, झारखंड में 4 डिग्री गिरेगा पारा, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
Weather Forecast Today Live Update : 14 जनवरी तक उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, झारखंड में 4 डिग्री गिरेगा पारा, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast today Live Update : मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवाएं आती रहेगी, जिससे ठिठुरन बना रहेगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट बनी रहेगी. तीन-चार दिनों में झारखंड का पारा करीब 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. देश के दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
यूपी में कड़ाके की ठंड
यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. गौरखपुर में दो दिनों में तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट आ गई है. घने कोहरे के कारण धुंध छाया हुआ है.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
मौसम विभाग ने जारी किये येलो अलर्ट
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पहाड़ों में पारा गिरता जा रहा है. कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री डिग्री नीचे चला गया है. जबकि, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. बता दें, गुलमर्ग घाटी में सबसे ज्यादा ठंड रिकार्ड किया है. वहीं, मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं. विभाग का कहना है कि अभी बर्फबारी जारी रहेगा.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
इन शहरों में चलेगी शीतलहर
मौसम का कहना है कि, अगले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलेगी. ठंड में भी इजाफा हो सकता है.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी सर्दी
बर्फीली हवाएं समूचे उत्तर-पश्चिम भारत पर ठंड में इजाफा करेंगी. स्काईमेट वेदर के अनुसार, कड़ाके की सर्दी से लोगों का हाल बुरा रहेगा. कई इलाकों में शीतलहर भई चलेंगी. वहीं चेन्नई में हो सकती है बारिश.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
महाराष्ट्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना
महाराष्ट्र में मौसम साफ और शुष्क है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मराठवाड़ा, विदर्भ सहित मध्य महाराष्ट्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है. मुंबई सहित कोंकण तथा गोवा में दिन और रात के तापमान सामान्य से काफी अधिक बने हुए हैं.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
दिन रात दोनों समय सताएगी सर्दी
यूपी में 12 जनवरी से 15 और16 जनवरी तक ठंडी पश्चिमी हवाएं चलेंगी. जिससे प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, जौनपुर, प्रतापगढ़ समेत पूरा पूर्वी उत्तर प्रदेश कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. इन इलाकों में दिन में भी सर्दी और रात में भी सर्दी रहेगी.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
14 जनवरी तक दिल्ली में 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
घने कोहरे की चादर में फिर लिपटी देश की राजधानी दिल्ली. शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है. मौसम विभाग की माने तो, दिल्ली में अभी सर्दी में और इजाफा होगा. मौसम विभाग का कहना है कि 14 जनवरी तक पारा गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
माघ मेला में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
गंगा के मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप अभी और बढ़ेगा. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, माघ मेला में स्नान करने गंगा नदी आने वालों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ेगा.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
बर्फीली हवाओं की गिरफ्त में उत्तर भारत
पूरा उत्तर भारत इस समय बर्फीली हवाओं की गिरफ्त में है. दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में कड़के की ठंड पर रही है. मकर संक्रांति तक सर्दी का सितम जारी रहेगा.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर की वापसी
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर की वापसी हो गई है, इस कारण ठंड में भी इजाफा हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि, 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहगा.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में बारिश
दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में आज फिर बारिश होगी. यहां हल्की से लेकर मध्यम बरसात हो सकती है. स्काइमेट वेदर का अनुमान है कि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
8:13 PM. 12 Jan 212:43 PM. 12 Jan
और गिरेगा पारा
स्काइमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ अब ठंडी हवाओं का प्रभाव मध्य तथा पूर्वी भारत में भी दिखेगा, जिससे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में भी तापमान में भारी कमी आएगी.
12:54 PM. 12 Jan 217:24 AM. 12 Jan
जारी रहेगी ठिठुरन
उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा. जिसके कारण उत्तर-पश्चिम भारत और गंगा के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट जारी रहेगी.
12:54 PM. 12 Jan 217:24 AM. 12 Jan
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Weather Forecast today Live Update : मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवाएं आती रहेगी, जिससे ठिठुरन बना रहेगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट बनी रहेगी. तीन-चार दिनों में झारखंड का पारा करीब 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. देश के दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…