Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र, यूपी में कई स्थानों पर तेज बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें झारखंड-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast LIVE Updates Today : बिहार (Bihar Weather) और उत्तर प्रदेश (UP Weather) में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 28 लोगों की मौत हो गई. देश के कई भागों में बारिश (Rain) हुई. वहीं, उत्तर भारत (north india weather) के अधिकतर हिस्सों में मौसम उमस भरा बना रहा. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी,IMD) के मुताबिक, अगले तीन-चार दिन देश के अधिकतर भागों में बारिश की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather)में बारिश की कमी के चलते अगले दो दिन तक पारा चढ़ने का अनुमान है. इधर झारखंड (Jharkhand Weather) में तीन-चार दिनों से मौसम के कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही है. इस कारण गर्मी भी बढ़ गयी है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…
New Delhi: A woman shields herself with an umbrella as rains lash Delhi on July 16, 2018. (Photo: IANS)
Live Updates
1:42 PM. 17 Sept 208:12 AM. 17 Sept
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र
आईएमडी के डेटा के अनुसार दिल्ली में अब तक सितंबर में 77 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में 20 सितंबर से चार दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है और उसने मछुआरों को गहरे पानी में नहीं जाने की सलाह दी.
1:42 PM. 17 Sept 208:12 AM. 17 Sept
दिल्ली में बारिश नहीं
उत्तर भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना रहा. दिल्ली में लगातार आठवें दिन बारिश नहीं हुई. पंजाब और हरियाणा में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली और तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा.
1:42 PM. 17 Sept 208:12 AM. 17 Sept
ओडिशा में 20 सितंबर से 23 सितंबर तक भारी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में 20 सितंबर से 23 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की, जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों को बुधवार को सतर्क कर दिया.
1:42 PM. 17 Sept 208:12 AM. 17 Sept
उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तेज और हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश में विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ भी बारिश हुई. विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर कहीं गरज चमक के साथ तेज वर्षा और कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
7:58 PM. 16 Sept 202:28 PM. 16 Sept
यहां होगी भारी बारिश
19 से 20 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
7:58 PM. 16 Sept 202:28 PM. 16 Sept
यहां होगी बारिश
देवघर दुमका पाकुड गुमला और लातेहार में कुछ देर बाद बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
मुख्य बातें