Weather Forecast Live: मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Weather Forecast Live Updates Today : दिल्ली में बारिश और यमुना के जलस्तर में उतरा-चढ़ाव की वजह से बाढ़ का खतरा बना हुआ है, तो झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही बारिश हो रही है. स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Live Updates
6:12 PM. 12 Aug 23 6:12 PM. 12 Aug

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया

भारत मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताया था.

6:12 PM. 12 Aug 23 6:12 PM. 12 Aug

आईएमडी ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया

आईएमडी ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है क्योंकि 13-14 अगस्त को भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

6:47 PM. 31 Jul 23 6:47 PM. 31 Jul

तेलंगाना में तेज हवा के साथ भारी बारिश

हैदराबाद के तेलंगाना में भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा भी चल रही है. बारिश के कारण यातायात सेवा पर भी प्रभाव पड़ा है.

6:47 PM. 31 Jul 23 6:47 PM. 31 Jul

जुलाई में बारिश ने तोड़ा पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड, सबसे अधिक 315.9 मिमी बारिश दर्ज हुई

आईएमडी ने बताया, भारत में जुलाई में 315.9 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा है. पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में अधिक वर्षा दर्ज की गई है. वहीं भारत में जुलाई में 1,113 बार भारी बारिश, 205 बार अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है.

6:47 PM. 31 Jul 23 6:47 PM. 31 Jul

मुंबई में 31 जुलाई तक 2318.8 मिमी से अधिक बारिश

आईएमडी ने बताया, मुंबई में 31 जुलाई तक 2318.8 मिमी से अधिक मौसमी वर्षा हुई है, आज 1430 बजे सांताक्रूज वेधशाला में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

1:31 PM. 31 Jul 23 1:31 PM. 31 Jul

रांची में झमाझम बारिश

झारखंड में मानसून सक्रिय होते ही कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. सोमवार को राजधानी राची में जमकर बारिश हुई. बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिली है.

1:31 PM. 31 Jul 23 1:31 PM. 31 Jul

देश के कई राज्यों में आज भी बारिश

देश के कई राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश और पूर्वी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

4:52 PM. 30 Jul 23 4:52 PM. 30 Jul

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच सीकर के दांतारामगढ़ में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि नवलगढ़ में 10 सेंटीमीटर पानी बरसा.

1:05 PM. 30 Jul 23 1:05 PM. 30 Jul

बारिश से गई 18 लोगों का जान

तेलंगाना में बीते सप्ताह से हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश रुकने से राहत कार्य में तेजी आई.अदिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि रिपोर्टों के मुताबिक शनिवार दोपहर तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की जान चली गई है.

10:09 PM. 29 Jul 23 10:09 PM. 29 Jul

तेलंगाना में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मौत

तेलंगाना में बीते सप्ताह से हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश रुकने से शनिवार को राहत कार्य में तेजी आई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शनिवार दोपहर तक प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, बारिश से संबंधित घटनाओं में 16 लोगों की जान चली गई है.

10:09 PM. 29 Jul 23 10:09 PM. 29 Jul

जयपुर सहित कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जलभराव

राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई. मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में जयपुर और दौसा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश, जबकि राजसमंद, बारां, सीकर, अजमेर, सवाई माधोपुर, भरतपुर व बीकानेर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई.

12:47 PM. 29 Jul 23 12:47 PM. 29 Jul

दिल्ली में अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने और बादल छाए रह सकते हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. आईएमडी ने बताया कि शनिवार सुबह समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में शहर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, दिल्ली में यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और शनिवार सुबह दस बजे उसका जलस्तर 205.36 मीटर दर्ज किया गया.

12:47 PM. 29 Jul 23 12:47 PM. 29 Jul

गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर

तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं, बाढ़ के खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है. यहां के गांवों में राहत अभियान चलाया जा रहा है और सभी जिला अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं.

12:47 PM. 29 Jul 23 12:47 PM. 29 Jul

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा अचानक बाढ़ आने की संभावना है और नदियों तथा नालों में पानी का प्रवाह भी बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में अचानक बाढ़ के लिए मध्यम से अत्यधिक खतरे की चेतावनी जारी की है. वहीं, राज्य में तीन अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान है.

10:19 PM. 28 Jul 23 10:19 PM. 28 Jul

इन राज्यों में हल्की बारिश संभव

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश संभव है.

10:19 PM. 28 Jul 23 10:19 PM. 28 Jul

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

10:19 PM. 28 Jul 23 10:19 PM. 28 Jul

राजस्थान के इन क्षेत्र में होगी बारिश

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकतर भागों में बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश व एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को भी पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों भरतपुर, जयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा बारिश जारी रहने की संभावना है.

10:19 PM. 28 Jul 23 10:19 PM. 28 Jul

राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश जबकि अन्य स्थानों पर गजर के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. प्रांतीय राजधानी जयपुर में शुक्रवार को शहर के कई स्थानों पर रूक-रूक हो रही बारिश से कारण हुए जलभराव से यातायात जाम हो रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

10:19 PM. 28 Jul 23 10:19 PM. 28 Jul

मुंबई में भारी बारिश के आसार

मुंबई और उसके उपनगरों को पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद शुक्रवार को कुछ राहत मिली. हालांकि शहर में दोपहर तक रूक रूक कर मध्यम से भारी बारिश हुई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

10:19 PM. 28 Jul 23 10:19 PM. 28 Jul

कोल्हापुर में बारिश का दौर जारी

कोल्हापुर में बारिश का दौर जारी है. आपदा राहत बल ने कोल्हापुर के देववाड़ी गांव में वाराना नदी के बीच में एक पेड़ पर फंसे एक व्यक्ति को बचाया.

1:48 PM. 28 Jul 23 1:48 PM. 28 Jul

दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि सिविल लाइंस, लक्ष्मी नगर और लाजपत नगर इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि जसोला तथा ओखला सहित कई क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे.

1:48 PM. 28 Jul 23 1:48 PM. 28 Jul

बारिश से जलभराव, मुश्किल में आम लोग

गुजरात के नवसारी में गुरुवार रात से हो रही लगातार बारिश के बाद गंभीर जल-जमाव की स्थिति हो गई है. जिला कलेक्टर अमित प्रकाश यादव ने शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का आदेश दिया है.

1:48 PM. 28 Jul 23 1:48 PM. 28 Jul

बारिश के साथ चल सकती है तेज हवा

मुंबई और उसके उपनगरों में भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है. बीएमसी ने कहा है कि कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.

1:48 PM. 28 Jul 23 1:48 PM. 28 Jul

मुंबई में बारिश के कई इलाके पानी-पानी

मुंबई में बारिश के कारण कई इलाके पानी-पानी हो गये हैं. गुरुवार को भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया, अधिकतर मुख्य सड़कों पर भीषण जाम लग गया, पश्चिमी एवं मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई आज यानी शुक्रवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई इलाकों में विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है.

10:22 PM. 27 Jul 23 10:22 PM. 27 Jul

इन राज्यों में हल्की बारिश केआसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, केरल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं गुजरात, झारखंड, दक्षिणी हरियाणा, बिहार, दक्षिणी पंजाब, लक्षद्वीप, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है.

10:22 PM. 27 Jul 23 10:22 PM. 27 Jul

महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर

महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर पालघर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज कल बंद रहेंगे. इस संबंध में जिला कलेक्टर ने जानकारी दी है.

10:22 PM. 27 Jul 23 10:22 PM. 27 Jul

‘भारी से अत्यधिक भारी बारिश’ का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लगातार भारी बारिश को देखते हुए मुंबई में अपना ‘रेड अलर्ट’ शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि शुरुआती चेतावनी बुधवार को जारी की गई थी जो विभाग आगे बढ़ाता जा रहा है. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने गुरुवार को शहर में ‘भारी से अत्यधिक भारी बारिश’ का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी की ओर से ‘रेड अलर्ट’ जारी होने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सभी सरकारी तथा निजी स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी है.

10:22 PM. 27 Jul 23 10:22 PM. 27 Jul

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

10:22 PM. 27 Jul 23 10:22 PM. 27 Jul

यमुना नदी का जलस्तर 205.98 मीटर

दिल्ली में आज शाम 4 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.98 मीटर दर्ज़ किया गया है. नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद देश की राजधानी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था.

10:22 PM. 27 Jul 23 10:22 PM. 27 Jul

मुंबई में जलभराव

महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी है. कारोबारी नगरी मुंबई के वीरा देसाई मार्ग, अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव नजर आ रहा है.

10:22 PM. 27 Jul 23 10:22 PM. 27 Jul

कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है. अधिकारियों ने बताया कि नदी के किनारे बसे छह गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है. जिला आपदा प्रकोष्ठ के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे पंचगंगा नदी का जलस्तर 40.66 फुट दर्ज किया गया. नदी का चेतावनी निशान 39 फुट पर और खतरे का निशान 43 फुट पर है.

2:14 PM. 27 Jul 23 2:14 PM. 27 Jul

दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पूरे महाराष्ट्र में मानसून की स्थिति बिगड़

आईएमडी के अधिकारी सुनील कांबले ने कहा, दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पूरे महाराष्ट्र में मानसून की स्थिति बिगड़ गई है. हमने मुंबई के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी दी है क्योंकि पिछले 24 घंटों में कोलाबा में 223 मिमी और सांताक्रूज में 145 मिमी बारिश दर्ज की गई है. आज के लिए, हमने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है. हमने क्रमशः विदर्भ और मराठवाड़ा के लिए पीले और ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की है.

2:14 PM. 27 Jul 23 2:14 PM. 27 Jul

तेलंगाना में लगातार बारिश से भद्राचलम में गोदावरी का जलस्तर बढ़

तेलंगाना में लगातार बारिश होने के कारण भद्राचलम में गोदावरी का जलस्तर बढ़ रहा है. भद्राद्री कोठागुडेम जिला कलेक्टर प्रियंका आला ने बताया, लगभग 27 कॉलोनियों और गांवों को खाली करा लिया गया है. अब तक 2321 सदस्यों वाले कुल 790 परिवारों को निकाला गया है. हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और यह कल रात से जारी है.

2:14 PM. 27 Jul 23 2:14 PM. 27 Jul

महाराष्ट्र में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है. शहर के लिए आज भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया.

2:14 PM. 27 Jul 23 2:14 PM. 27 Jul

तेलंगाना में भारी बारिश, NH-163 में पुल के ऊपर से बह रहा पानी

तेलंगाना: शहर में बारिश के कारण मुलुगु में NH-163 पुल के एक हिस्से पर पानी बहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

2:14 PM. 27 Jul 23 2:14 PM. 27 Jul

महाराष्ट्र में भारी बारिश, शहर के कई इलाकों में जलभराव

महाराष्ट्र में रात भर हुई भारी बारिश के बाद नागपुर शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। नरेंद्र नगर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) और हवाईअड्डा प्रवेश मार्ग जलभराव के कारण बंद हैं. एक निवासी, गंगाधर कहते हैं, भारी बारिश हुई थी. जलभराव है और कुछ इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है.

2:14 PM. 27 Jul 23 2:14 PM. 27 Jul

रांची में झमाझम बारिश

सुखाड़ की आशंका के बीच आज झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही बारिश हो रही है.

10:45 PM. 26 Jul 23 10:45 PM. 26 Jul

मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

आईएमडी ने आज मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया.

10:45 PM. 26 Jul 23 10:45 PM. 26 Jul

तेलंगाना के वारंगल में लगातार भारी वर्षा, बाजार क्षेत्र में जलजमाव

10:45 PM. 26 Jul 23 10:45 PM. 26 Jul

हिमाचल में फिर फटा बादल, राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बादल फटने से एक स्कूल, दो घर और कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि झाकड़ी और जोएरी क्षेत्रों के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-5 भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया. रामपुर के उपमंडल मस्जिट्रेट निशांत तोमर ने कहा कि मंगलवार को सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटने से 17 भेड़-बकरियां बह गईं. तोमर प्रभावित गांव जा रहे थे लेकिन वह खराब मौसम के कारण रास्ते में फंस गए.

10:45 PM. 26 Jul 23 10:45 PM. 26 Jul

आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश, शुक्रवार तक ऐसा ही रहेगा मौसम

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से 24 घंटों की अवधि के दौरान कम से कम पांच जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अनाकापल्ली जिले के नरसीपट्टनम और एलुरु जिले के नुजिवीडु में 12-12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, एलुरु शहर में 11 सेमी तथा अल्लूरी सीतामराजू जिले के चिंतूर और कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में 10-10 सेमी बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 24 घंटे की अवधि के दौरान 64.5 मिमी (6.45 सेमी) से 115.5 मिमी (11.5 सेमी) तक की बारिश को ‘भारी बारिश’ तथा इसी अवधि के दौरान 115.6 मिमी से 204.4 मिमी की बारिश को ‘बहुत भारी बारिश’ माना जाता है.

10:45 PM. 26 Jul 23 10:45 PM. 26 Jul

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी, मुंबई समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र के इस जिले में आईएमडी ने रत्नागिरी जिले में कल के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है. साथ ही राजधानी मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है.

2:02 PM. 26 Jul 23 2:02 PM. 26 Jul

राजस्थान के जयपुर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई.

2:02 PM. 26 Jul 23 2:02 PM. 26 Jul

दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश, जलभराव से लगा जाम

दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार सुबह मध्यम से भारी बारिश के कारण लोगों को जलभराव और जाम की समस्या का सामना करना पड़ा. बारिश के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था. उच्च आर्द्रता और सामान्य से अधिक तापमान से शहरवासी परेशान थे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए दिन में मध्यम बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जबकि बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

2:02 PM. 26 Jul 23 2:02 PM. 26 Jul

26 जुलाई को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

26 जुलाई को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है.आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि दक्षिण और तटीय ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मछुआरों को 27 जुलाई तक तट पर न जाने का निर्देश दिया गया है.

2:02 PM. 26 Jul 23 2:02 PM. 26 Jul

दिल्ली में झमाझम बारिश

दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. बुधवार को सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो रही है. आईटीओ रोड पर भारी बारिश से जलभराव हो गया है. वहीं मंडी हाउस, रिंग रोड समेत नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया है. वहीं, तेज बारिश के साथ छाये घने बादल ने दिल्ली-NCR में अंधेरा कायम कर दिया. वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई.

10:24 PM. 25 Jul 23 10:24 PM. 25 Jul

भारी बारिश के चलते तेलंगाना में अगले दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

राज्य में लगातार भारी बारिश को देखते हुए सीएम के.चंद्रशेखर राव ने राज्य की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन (26 और 27 जुलाई) की छुट्टी घोषित करने का निर्देश दिया है.

10:24 PM. 25 Jul 23 10:24 PM. 25 Jul

हिंडन ने मचाई भारी तबाही, प्रशासन अलर्ट

मौसम के बदले तेवर के बीच हिंडन में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नोएडा इको-टेक क्षेत्र में सैकड़ों वाहन डूब गए.वहीं गाजियाबाद के साहिबाबाद में बाढ़ का पानी करहेड़ा की नौ कॉलोनियों में घुस गया है. घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है. प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे सभी लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है. अकेले करहेड़ा से लगभग 12000 परिवारों से प्रशासन के बनाए शरणालयों या अपने रिश्तेदारों जाने की अपील की जा रही है. सोमवार की रात से ही हिंडन नदी उफान पर है जिसके चलते करेड़ा इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

10:24 PM. 25 Jul 23 10:24 PM. 25 Jul

हिंडन नदी का जलस्तर पिछले 3 दिनों से बढ़ा हुआ है

मनीष कुमार वर्मा ( DM, गौतमबुद्ध नगर, यूपी ) ने कहा कि हिंडन नदी का जलस्तर पिछले 3 दिनों से बढ़ा हुआ है. तटवर्ती जगहों से लोगों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया है. गाड़ियों के डूबने का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह डूब क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक निजी कैब कंपनी की यार्ड में खराब वाहन खड़े थे. अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है. NDRF की टीमें मौके पर तैनात है.

6:40 PM. 25 Jul 23 6:40 PM. 25 Jul

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जुलाई के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़, पुणे, सतारा और रत्नागिरी जिलों में ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है. मुंबई, पालघर और ठाणे में ‘ऑरेंज’ अलर्ट विभाग के द्वारा जारी किया गया है.

6:40 PM. 25 Jul 23 6:40 PM. 25 Jul

गजपति और गंजाम में भारी वर्षा

बुलेटिन में बताया गया कि मंगलवार सुबह तक ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगड़ा, गजपति और गंजाम में भारी वर्षा (सात से 11 सेंटीमीटर) होने के आसार हैं, जबकि ओडिशा के दक्षिणी अंदरूनी इलाकों में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

6:40 PM. 25 Jul 23 6:40 PM. 25 Jul

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार तड़के बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद 27 जुलाई तक पूरे ओडिशा में तेज वर्षा होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने अपने एक बुलेटिन में बताया कि इस प्रणाली के 26 जुलाई के आसपास दबाव की स्थिति के रूप में केंद्रित होने का अनुमान है. इसके बाद, इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों पर धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है और इसी वजह से तेज बारिश होने की संभावना है.

6:40 PM. 25 Jul 23 6:40 PM. 25 Jul

कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र क्षिण कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

IMD वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि कर्नाटक के तटीय दक्षिण कोंकण क्षेत्र के लिए 25 जुलाई को रेड अलर्ट की चेतावनी है. तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश निज़ामाबाद में बारिश(400 मिमी) हुई. अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट मुख्य रूप से प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र क्षिण कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के लिए है.

2:04 PM. 25 Jul 23 2:04 PM. 25 Jul

हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से मकान क्षतिग्रस्त, पुल बहा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार सुबह बादल फटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और क्षेत्र के कुछ मकानों एवं कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने बताया कि दो पुल और कुछ पशुओं के बह जाने की आशंका है और भुंतर-गड़सा सड़क कई स्थानों पर टूट गई है.अधिकारियों के मुताबिक, बादल फटने से इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है और कुछ सड़कें अवरुद्ध हो गई. मलाणा बांध के एक फाटक में गड़बड़ी के कारण पानी के अत्यधिक तेज प्रवाह की वजह से सोमवार को कुल्लू जिला प्रशासन ने पार्वती नदी के किनारे रह रहे स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा था.

2:04 PM. 25 Jul 23 2:04 PM. 25 Jul

आईएमडी ने कर्नाटक के लिए जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कर्नाटक के सभी तटीय जिलों और मलनाड क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने बताया कि दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु, कोडागु और शिवमोगा जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी. अधिकारियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित होगी और सड़कों, कमजोर ढांचों को क्षति पहुंचने तथा पेड़ों के उखड़ने की आशंका है. सूचना के अनुसार, राज्य में अब तक वर्षा जनित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है.

2:04 PM. 25 Jul 23 2:04 PM. 25 Jul

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज यानी मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा गरज के साथ छींटें भी पड़ सकती है. विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मंगलवार को दिन में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं.

2:04 PM. 25 Jul 23 2:04 PM. 25 Jul

जम्मू-कश्मीर- अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था श्रीनगर के पंथा चौक बेस कैंप से हुआ रवाना

2:04 PM. 25 Jul 23 2:04 PM. 25 Jul

उफान पर गंगा

यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, सोमवार रात 9 बजे जलस्तर 293.25 मीटर दर्ज किया गया. निचले इलाके प्रभावित हो सकते हैं और बिजनौर, मुजफ्फरनगर जैसे जिले प्रभावित हो सकते हैं. लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है और कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना

स्काइमेट वेदर के अनुसार मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, सागर, जबलपुर, रायपुर, पुरी और फिर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है. मध्य मध्य प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. दक्षिणी ओडिशा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, दक्षिण ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बिहार के तलहटी इलाकों, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तर पूर्व भारत, पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

दिल्ली में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

दिल्ली में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा और अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

नागरत्ना (मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक, हैदराबाद) ने बताया कि वर्तमान में मौसम की स्थिति से संकेत मिलता है कि पश्चिम मध्य खाड़ी और इसके आसपास के क्षेत्रों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात है और इस ऊपरी हवा के संचालन से अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्रों की ओर हवा तेज होने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बाढ़ की आशंका

दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण कर्नाटक में बाढ़ का खतरा है और भारी बारिश के बाद कई छोटी नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों ने नौ जिलों बेलगावी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, हावेरी, हासन, शिवमोगा, उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और कोडागु में आज स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की गयी.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

गुरदासपुर में बारिश

गुरदासपुर में बारिश हो रही है. पंजाब के डीआइजी नरिंदर भार्गव ने करतारपुर अंतरराष्ट्रीय कॉरिडोर का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

तटीय कर्नाटक में भारी बारिश से नदियों में जलस्तर बढ़ा

कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से क्षेत्र में कई नदियां बीते दो दिन से उफान पर हैं जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है. दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रवती और फालगुनी तथा कई छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ने से इनके तटों के पास रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र मुंबई ने बताया कि महाराष्ट्र में 27 जुलाई तक रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया. मुंबई में भी कल भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

10:08 PM. 24 Jul 23 10:08 PM. 24 Jul

ओडिशा के 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के साथ ही ओडिशा के 10 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत उसी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल और बोलांगीर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

1:25 PM. 24 Jul 23 1:25 PM. 24 Jul

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर,ओल्ड रेलवे ब्रिज से रेल यातायात बंद

यमुना नदी का जलस्तर सोमवार सुबह खतरे से निशान 205.33 मीटर से एक मीटर से अधिक ऊपर रहा, जिसके कारण प्राधिकारियों ने ओल्ड रेलवे ब्रिज पर रेलगाड़ियों का आवागमन रोक दिया है.

1:25 PM. 24 Jul 23 1:25 PM. 24 Jul

भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

भारी बारिश को देखते हुए रायगढ़ में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने बताया कि IMD ने रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

1:25 PM. 24 Jul 23 1:25 PM. 24 Jul

विदर्भ में 19 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में पिछले 10 दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि भारी बारिश के कारण कम से कम 4500 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. मूसलाधार बारिश से 54000 हेक्टेयर कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है, जिसमें 53000 हेक्टेयर कृषि भूमि अमरावती मंडल में है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार भारी बारिश से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

गुजरात के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

मूसलाधार बारिश से जूझ रहे जूनागढ़ जिले से रविवार को बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब पूरा ध्यान जीवन को पटरियों पर वापस लाने पर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को गुजरात के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया और कहा कि 24 जुलाई को राज्य में ‘‘भारी से अति भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश की आशंका है और देवभूमि द्वारका, राजकोट, भावनगर और वलसाड जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यंत मूसलाधार वर्षा हो सकती है.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश

कर्नाटक के कई हिस्सों में पिछले दो दिन से भारी बरिश हो रही है, जिससे किसानों में अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है1 पिछले दो महीने में कम बारिश होने के कारण राज्य में सूखा पड़ने जैसे हालात बन रहे थे1 मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के राज्य में सक्रिय रहने के कारण भारी बरिश हुई. तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक क्षेत्र के अधिकतर स्थानों तथा उत्तर के कई इलाकों में बारिश हुई.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में चल रही उमस भरी मौसम की स्थिति कम हो जाएगी क्योंकि बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी. जुलाई के अंत तक पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में होगी मध्यम बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार 25 से 28 जुलाई के बीच बारिश की तीव्रता और प्रसार बढ़ जाएगा. 26 और 27 जुलाई को हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां हल्की और छिटपुट होंगी. उत्तरी राजस्थान में 26 जुलाई से मौसम शुष्क हो सकता है.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में आज शाम 6 बजे यमुना का जलस्तर 206.35 मीटर दर्ज किया गया. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

दिल्ली में फिर बारिश शुरू

दिल्ली के कुछ इलाकों में फिर बारिश शुरू हो गयी है. इधर दिल्ली में तेजी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. दोपहर 3 बजे 206.26 मीटर रिकॉर्ड किया गया.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

जूनागढ़ में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

निकिता सिरोया ( DYSP, जूनागढ़, गुजरात) ने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है. से बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. हम जनता से अपील करते हैं कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें. हमने यहां पर्यटकों को रोकना शुरू कर दिया है. किभी भी बारिश शुरू हो सकती है.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने सोमवार के लिए महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है.

10:20 PM. 23 Jul 23 10:20 PM. 23 Jul

गुजरात में होगी भारी बारिश

डॉ. नरेश कुमार ( IMD वैज्ञानिक) ने कहा कि वर्तमान में मानसून एक्टिव फेस में है इसलिए इसके प्रभाव से गुजरात में पहले से ही अत्यधिक बारिश हो रही है जो अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी. भारी बारिश का अर्थ है 20 सेमी से अधिक. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है.

2:22 PM. 23 Jul 23 2:22 PM. 23 Jul

यमुना फिर खतरे के निशान के पार, बाढ़ की आशंका

दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार चला गया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. इसको लेकर राजस्व मंत्री आतिशी ने बीते दिन कहा था कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है. उन्होंने आशंका जताई थी कि अगर जलस्तर 206.7 मीटर तक पहुंचता है, तो यमुना खादर के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं.

2:22 PM. 23 Jul 23 2:22 PM. 23 Jul

अकोला में भारी बारिश का सिलसिला जारी

महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के अकोला में भारी बारिश का सिलसिला जारी है और शनिवार को ही जिले में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बताया कि विदर्भ के यवतमाल जिले में महागांव तहसील के आनंदनगर टांडा गांव में बाढ़ के कारण फंसे करीब 110 लोगों को शनिवार को बचा लिया गया. यवतमाल के कई इलाकों में रविवार को बाढ़ के पानी में कमी आई और बारिश की तीव्रता भी घटी. महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को यवतमाल का दौरा भी किया.

2:22 PM. 23 Jul 23 2:22 PM. 23 Jul

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

2:22 PM. 23 Jul 23 2:22 PM. 23 Jul

कनाडा में रिकार्ड बारिश, चार बहे

कनाडा में पिछले दो दिन से जारी रिकॉर्ड बारिश के कारण अटलांटिक तट पर स्थित नोवा स्कोटिया प्रांत के बड़े हिस्से में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई सड़कें बह गईं और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई. बाढ़ से चार लोगों के लापता होने और कई वाहनों के डूबने की भी खबरें हैं. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की प्रवक्ता सिंडी बेयर्स ने बताया कि हैलीफैक्स के उत्तर में वेस्ट हैन्ट्स में वाहन डूबने की दो घटनाओं में दो वयस्क और दो बच्चे शनिवार सुबह से लापता हैं.

2:22 PM. 23 Jul 23 2:22 PM. 23 Jul

गुजरात में आफत की बरसात

मूसलाधार बारिश के कारण गुजरात के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, एनडीआरएफ ने जूनागढ़ में बचाव अभियान में जुटी.

10:08 PM. 22 Jul 23 10:08 PM. 22 Jul

ऊपरी इलाकों में भारी बारिश से दिल्ली में फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने तथा हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने से राष्ट्रीय राजधानी में नदी का जल स्तर बढ़ने तथा बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार सुबह खतरे के निशान से नीचे आ गया जो पिछले कुछ दिनों से खतरे के निशान 205.33 मीटर के आसपास बना हुआ था.

10:08 PM. 22 Jul 23 10:08 PM. 22 Jul

झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के पास एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इसके एक दिन पहले झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि राज्य में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे और वज्रपात भी हो सकता है.

10:08 PM. 22 Jul 23 10:08 PM. 22 Jul

दक्षिण गुजरात में भारी बारिश, नवसारी, जूनागढ़ शहर सबसे ज्यादा प्रभावित

गुजरात के दक्षिण हिस्से और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश होने से बांधों एवं नदियों में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया तथा शहरी क्षेत्रों एवं कुछ गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. जूनागढ़ में कई कार और मवेशी पानी की तेज धार में बह गये. शहर में शनिवार शाम चार बजे तक पिछले आठ घंटे में 219 मिलीमीटर बारिश हुई है. लोग सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने के लिए कमर तक पानी में चलते हुए नजर आये. उनमें से कुछ को पानी की तेज धार से बचाने के लिए स्वयंसेवियों ने मदद की. नवसारी और जूनागढ़ जिले बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

10:08 PM. 22 Jul 23 10:08 PM. 22 Jul

यवतमाल में 45 लोग फंसे, बचाव अभियान में वायुसेना के हेलीकॉप्टर शामिल

महाराष्ट्र में यवतमाल जिले के महागांव तहसील में भारी वर्षा के बाद बाढ़ में 45 लोग फंस गये हैं तथा राज्य आपदा मोचन बल को बचाव कार्य में लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर भी बचाव अभियान में भाग लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं.

10:08 PM. 22 Jul 23 10:08 PM. 22 Jul

बादल फटने से लद्दाख में अचानक आई बाढ़

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी, जिससे मलबा बह कर मुख्य बाजार क्षेत्र में आ गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इसमें किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात केंद्र शासित प्रदेश के गैंगल्स क्षेत्र में बादल फट गया और लेह शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। उन्होंने बताया कि मलबा निचले इलाकों में कई इमारतों में घुस गया, जिससे उन्हें कुछ नुकसान हुआ.

10:08 PM. 22 Jul 23 10:08 PM. 22 Jul

जूनागढ़ में लगातार भारी बारिश

गुजरात के जूनागढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ जिससे जनतीवन प्रभावित हुआ.

10:08 PM. 22 Jul 23 10:08 PM. 22 Jul

महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने इस बाबत जानकारी दी है.

10:08 PM. 22 Jul 23 10:08 PM. 22 Jul

पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद हथिनीकुंड का जलस्तर बढ़ा

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गत 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से शनिवार को हथिनीकुंड बैराज के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी गयी. जलसंग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह ये यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में शनिवार सुबह आठ बजे जल प्रवाह दर 87,177 क्यूसेक था जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 2,40,832 क्यूसेक के स्तर पर पहुंच गया.

1:19 PM. 22 Jul 23 1:19 PM. 22 Jul

झारखंड में झमाझम

झारखंड के राज्यों में शनिवार को तेज बारिश हो रही है. इसी कड़ी में राजधानी रांची में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है.

1:19 PM. 22 Jul 23 1:19 PM. 22 Jul

महाराष्ट्र में लगातार बारिश से लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी

1:19 PM. 22 Jul 23 1:19 PM. 22 Jul

महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश

महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है.यवतमाल में जोरदार बारिश के कारण सड़के तालाब बन गई है. लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

1:19 PM. 22 Jul 23 1:19 PM. 22 Jul

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

आज यानी शनिवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही.

1:19 PM. 22 Jul 23 1:19 PM. 22 Jul

रामबन में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ भूस्खलन

जम्मू कश्मीर के रामबन में कई जगहों पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है.

10:09 PM. 21 Jul 23 10:09 PM. 21 Jul

Weather Forecast Live: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है.

10:09 PM. 21 Jul 23 10:09 PM. 21 Jul

Weather Forecast Live: सीएम धामी ने हरिद्वार के जलभराव वाले क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त घोषित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार जिले में बारिश के कारण जलभराव या बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने तथा उनमें आगामी तीन माह तक विद्युत, जल तथा अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखने की घोषणा की.

10:09 PM. 21 Jul 23 10:09 PM. 21 Jul

Weather Forecast Live: यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार जम्मू कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेशके कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Live Updates Today : दिल्ली में बारिश और यमुना के जलस्तर में उतरा-चढ़ाव की वजह से बाढ़ का खतरा बना हुआ है, तो झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही बारिश हो रही है. स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >