Weather Forecast: दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today LIVE: बिहार की राजधानी पटना के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज जिले में बारिश होने की संभावना जताई गयी है. वहीं उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. कल यहां मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिला. यहां आज सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई.

4:33 AM. 27 Mar 23 11:03 PM. 26 Mar

दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 32 प्रतिशत से 92 प्रतिशत के बीच रही. मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को मुख्य रूप से आसमान के साफ ​​रहने की उम्मीद जताई है और कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

4:33 AM. 27 Mar 23 11:03 PM. 26 Mar

दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बारिश

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश का दौर देखा जा सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय होने वाला है. इसके कारण दिल्ली मेंअलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं. साथ ही राजधानी के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी.

4:33 AM. 27 Mar 23 11:03 PM. 26 Mar

मिसीसिपी में विनाशकारी तूफान, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की आपात स्थिति की घोषणा

अमेरिका के सबसे गरीब इलाकों में से एक मिसीसिपी में शुक्रवार की रात आए विनाशकारी तूफान के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को आपातकालीन स्थिति की घोषणा की है. इस घोषणा के तहत कैरोल, हम्फ्रे, मुनरो और शार्की काउंटियों के संघीय कोष से धन उपलब्ध कराया जाएगा. तूफान से मिसीसिपी में कम से कम 25 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं.

4:33 AM. 27 Mar 23 11:03 PM. 26 Mar

बेमौसम बारिश से AC का बाजार ठंडा पड़ा, अप्रैल से बिक्री बढ़ने की उम्मीद

बेमौसम बारिश से घरों में इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर (AC) की बिक्री में गिरावट आई है. इस साल फरवरी मध्य में ही तापमान बढ़ने के बाद एसी की बिक्री में उछाल आना शुरू हो गया था. अब 15 मार्च के बाद एसी की बिक्री प्रभावित हुई है. हालांकि, AC विनिर्माता इसे अल्पकालिक ही मानते हैं और उन्हें उम्मीद है कि अप्रैल में लू शुरू होने के बाद एसी की बिक्री में आई गिरावट खत्म होगी और वह अपने बिक्री लक्ष्य को हासिल कर लेंगे.

7:25 PM. 26 Mar 23 1:55 PM. 26 Mar

रांची में झमाझम बारिश, मिली गर्मी से राहत

झारखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदला गया है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आज 26 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. कहीं- कहीं गर्जन के साथ बारिश हुई.

7:25 PM. 26 Mar 23 1:55 PM. 26 Mar

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी. IMD ने बताया कि सुबह 08:30 बजे साक्षेप आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज किया गया, विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिन में आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है जबकि, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. (भाषा)

7:25 PM. 26 Mar 23 1:55 PM. 26 Mar

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

7:25 PM. 26 Mar 23 1:55 PM. 26 Mar

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

स्काईमेट वेदर की माने तो पिछले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर तमिलनाडु, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय ओडिशा, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं.

12:42 PM. 26 Mar 23 7:12 AM. 26 Mar

उत्तर-प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. कल यहां मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिला. वहीं आज सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि, न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. साथ ही हवा 16 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की पूर्वानुमान है.

12:42 PM. 26 Mar 23 7:12 AM. 26 Mar

पटना में बदलेगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज जिले में बारिश होने की संभावना जताई गयी है. इस दौरान हवा की 10-15 किमी प्रतिघंटा रहने का अंदेशा है. मौसम में होने वाले इन बदलावों को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

मुख्य बातें

Weather Update Today LIVE: बिहार की राजधानी पटना के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज जिले में बारिश होने की संभावना जताई गयी है. वहीं उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. कल यहां मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिला. यहां आज सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >