Weather Forecast Today: इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. यूपी में आज बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया है कि 23 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत, 24 मार्च को मध्य भारत और 25-27 मार्च के बीच पूर्वी भारत में भारी बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि की गतिविधियां होंगी.

3:33 AM. 25 Mar 23 3:33 AM. 25 Mar

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान अलवर के थानागाजी में 29 मिलीमीटर, बाड़मेर के चौहटन के 18 मिलीमीटर(मिमी), बीकानेर के पूगल में 12 मिमी, झुंझुनूं के खेतड़ी में 15 मिमी, भरतपुर के बयाना में आठ मिमी, झुंझुनूं के नवलगढ़ में सात मिमी, भरतपुर के वैर में छह मिमी और अन्य कई हिस्सों में पांच मिमी से एक मिमी तक बारिश दर्ज की गयी. विभाग ने आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.

3:01 AM. 25 Mar 23 3:01 AM. 25 Mar

लद्दाख में हो सकती है हल्की बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है.

3:01 AM. 25 Mar 23 3:01 AM. 25 Mar

छिटपुट बर्फबारी की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार, गिलगित बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बर्फबारी की संभावना है.

3:01 AM. 25 Mar 23 3:01 AM. 25 Mar

यहां हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.

3:01 AM. 25 Mar 23 3:01 AM. 25 Mar

झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र के अलर्ट के मुताबिक, झारखंड के दक्षिणी, पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका है. इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. 27 और 28 मार्च को भी वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है. इस दिन राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है.

6:44 PM. 24 Mar 23 6:44 PM. 24 Mar

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बूंदा-बांदी

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई जिससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया. लक्ष्मी नगर, आईटीओ, मंडी हाउस, जोर बाग, लाजपत नगर और उत्तरी दिल्ली में हल्की बारिश हुई. इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली और कंझावला, मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, पालम, गुरुग्राम, मानेसर, हांसी, मेहम, रोहतक तथा भिवानी सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया था. (भाषा)

6:44 PM. 24 Mar 23 6:44 PM. 24 Mar

दिल्ली में बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में आज हल्की बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. IMD के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी सफर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह करीब 08:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह करीब नौ बजे मध्यम 115 श्रेणी में दर्ज किया गया. (भाषा)

6:44 PM. 24 Mar 23 6:44 PM. 24 Mar

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार देश में अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. आज से 26 मार्च के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. आज और कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि संभव है. वहीं आज से लेकर 26 मार्च के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है.

6:44 PM. 24 Mar 23 6:44 PM. 24 Mar

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

स्काईमेट वेदर की माने तो पिछले 24 ���ंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ. वहीं पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गयी.

12:41 PM. 24 Mar 23 12:41 PM. 24 Mar

UP में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले

मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. इसके लिए नया अलर्ट भी जारी किया गया है. यूपी में आज बारिश और ओले पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया है कि 23 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत, 24 मार्च को मध्य भारत और 25-27 मार्च के बीच पूर्वी भारत में भारी बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि की गतिविधियां होंगी. बारिश और ओलावृष्टि के दौरान हवा की रफ्तार भी तेज रहेगी.

मुख्य बातें

Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. यूपी में आज बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया है कि 23 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत, 24 मार्च को मध्य भारत और 25-27 मार्च के बीच पूर्वी भारत में भारी बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि की गतिविधियां होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >