Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast Today Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. केरल, आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर बिहार और गिलगित-ब्लिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है.
3:44 AM. 19 May 233:44 AM. 19 May
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 मई (सोमवार) तक बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने अनुमान व्यक्त किया है कि इस दौरान मध्य पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में 19, 20 और 22 मई को मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
3:20 AM. 19 May 233:20 AM. 19 May
यहां धूल भरी आंधी चलने की संभावना
स्काइमेट वेदर के अनुसार हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.
3:20 AM. 19 May 233:20 AM. 19 May
आंध्र प्रदेश में एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है.
3:20 AM. 19 May 233:20 AM. 19 May
यहां छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव
स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
3:20 AM. 19 May 233:20 AM. 19 May
यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश संभव
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश संभव है.
9:01 PM. 18 May 239:01 PM. 18 May
एक ट्रफ उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक
स्काइमेट वेदर के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर पर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में देखा जाता है. एक ट्रफ उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक जा रही है. एक और ट्रफ विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक जा रहा है जिसके असर से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है.
7:53 PM. 18 May 237:53 PM. 18 May
अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश संभव है. वहीं, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है. केरल और आंतरिक तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
7:53 PM. 18 May 237:53 PM. 18 May
दिल्ली में धूल भरी आंधी के आसार
राजधानी दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, शहर में दिन में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
7:53 PM. 18 May 237:53 PM. 18 May
गुवाहाटी में कई जगहों पर जलभराव
गुवाहाटी में बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव देखा गया.
3:01 PM. 18 May 233:01 PM. 18 May
झारखंड में गर्मी से राहत नहीं
पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी से तबाह लोगों को बिजली ने रुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. लगातार बिजली कट का संकट झेल रहे लोगों को बुधवार को दोतरफा मार का सामना करना पड़ा. बुधवार को पारा 43 पर था और लू चल रही थी, वहीं बिजली कट भी परवान पर था. इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
3:01 PM. 18 May 233:01 PM. 18 May
यूपी में बारिश के साथ गिरे ओले
यूपी में आज राजधानी लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिला. आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया है. वहीं बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से क्षेत्र कई जगह बारिश और ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
12:55 PM. 18 May 2312:55 PM. 18 May
राजधानी में तेज बारिश
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हुई.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. केरल, आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर बिहार और गिलगित-ब्लिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.