Weather Forecast: अमेरिका में बर्फीला तूफान, 30 मिनट में 40 डिग्री तक गिरा तापमान, 3 हजार किमी तक बर्फ

Weather Forecast Updates: क्रिसमस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड का कहर जारी है. एक ओर जहां दिल्ली कोहरे में गुम है, वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गलन वाली सर्दी का कहर जारी है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले दो दिनों तक पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.

Live Updates
2:16 PM. 24 Dec 22 2:16 PM. 24 Dec

अमेरिका में बर्फीला तूफान, 30 मिनट में 40 डिग्री तक गिरा तापमान

अमेरिका के इस समय 48 राज्‍य खतरनाक सर्दी की गिरफ्त में है. शुक्रवार को यहां बर्फीले तूफान ने हालात और बिगाड़ दिए. अब तक 9 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. आर्कटिक में आए जोरदार तूफान ने अमेरिका से लेकर कनाडा तक यही हाल कर दिया है. इस तूफान की वजह से तीन हजार किलोमीटर से ज्‍यादा तक बर्फ ही बर्फ बिछी हुई है.

12:38 PM. 24 Dec 22 12:38 PM. 24 Dec

राजस्थान में कई जगहों पर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का पारा

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है और राज्य में कई जगहों पर शुक्रवार रात पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया. बीती रात चूरू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह राजस्थान के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञानियों ने गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और सीकर में अगले कुछ दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.

12:38 PM. 24 Dec 22 12:38 PM. 24 Dec

इन पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार की रात जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड में शीतलहर बढ़ सकती है. साथ ही इन राज्यों में घने कोहरे की भी संभावना है.

12:38 PM. 24 Dec 22 12:38 PM. 24 Dec

चंडीगढ़ में दिन का तापमान 18.6 डिग्री पहुंचा

चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह और रात के समय शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर के करीब रही. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे से लोगों को राहत रहेगी, लेकिन सर्दी का सितम जारी रहेगा. इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 25 दिसंबर को हल्के बादल छा सकते हैं.

7:40 AM. 24 Dec 22 7:40 AM. 24 Dec

जानिए आने वाले दो दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 24 दिसंबर को मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं, आज राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमन 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 25 और 26 दिसंबर को शीतलहर चल सकती है. इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: क्रिसमस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड का कहर जारी है. एक ओर जहां दिल्ली कोहरे में गुम है, वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गलन वाली सर्दी का कहर जारी है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले दो दिनों तक पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >