पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के अधिकांश स्थानों पर और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान भीलवाडा, कोटा, नागौर और अलवर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई.
सर्वाधिक बारिश अलवर के गोविन्दगढ में 118 मिलीमीटर दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दोरान कोटा हवाई अड्डे पर 10 सेंटीमीटर, नागौर के मेडता सिटी में 10 सेंटीमीटर, अलवर के कोटकासिम में नौ सेंटीमीटर, कोटा के लाडपुरा में आठ सेंटीमीटर, झालावाड के खानपुर में, धौलपुर तहसील, सीकर, कोटा के रामगंजमंडी में, बूंदी, चूरू के सुजानगढ में, बाडमेर के गडरा रोड में पांच-पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई.