Weather Forecast : दिल्ली में बारिश से मौसम खुशनुमा, यहां भी भारी बारिश के आसार, जानें यूपी-झारखंड-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

IMD Weather Alert, Weather Forecast Latest LIVE Updates : जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) नजर आ रहा है जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आने की संभावना है. Delhi, UP, MP, Bihar, Jharkhand, Bengal सहित अन्य राज्यों के Weather की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले 24 घंटे में ये बदलाव दिख सकता है. वैसे रांची के मौसम वैज्ञानिक की मानें, तो आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. झारखंड की राजधानी रांची एवं आसपास के इलाकों में आज आसमान साफ रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

अधिकतम तापमान

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया.

2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

दिल्ली में बारिश

दिल्ली में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने उत्तर दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नयी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली में छिटपुट जगहों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा समेत अन्य जगहों पर दिन में गरज के साथ कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है.

2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

झारखंड का मौसम 

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. रांची के मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना है. मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट आयेगी. 24 और 25 अप्रैल को आसमान में बादल रहेंगे. इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

ओडिशा के उत्तरी तट पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र नजर आ रहा है जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो रहा है.

2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

मौसम में उतार चढ़ाव नजर आने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मौसम में आज (शुक्रवार) उतार चढ़ाव नजर आने की संभावना है.

2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

कुछ इलाकों में पछुआ हवा

बिहार की राजधानी पटना और गया में तापमान में औसतन आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आयी है. अगले 48 घंटे में तापमान में किसी तरह के बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. आइएमडी पटना के मुताबिक शुक्रवार से कुछ इलाकों में पछुआ हवा चलेगी.

2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है जिससे वहां का मौसम खुशनुमा हो गया है.

2:28 PM. 23 Apr 21 2:28 PM. 23 Apr

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है जिससे तापमान में कुछ कमी आने और गर्मी से राहत रहने की उम्मीद है.

10:19 AM. 23 Apr 21 10:19 AM. 23 Apr

बिहार का मौसम

बिहार के कई हिस्सों में प्री मॉनसूनी बारिश होने से पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में औसतन छह और अधिकतम 8.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गयी है. नमी युक्त ठंडी हवा के चलने से पूरे बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

10:19 AM. 23 Apr 21 10:19 AM. 23 Apr

हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

मौसम विभाग की मानें तो पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

10:19 AM. 23 Apr 21 10:19 AM. 23 Apr

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है. पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से हिमाचल में फिर से शीत लहर लौट आई है. हिमाचल के केलांग, कल्पा, कोठी में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है.

10:19 AM. 23 Apr 21 10:19 AM. 23 Apr

भारी वर्षा होने की संभावना

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी हिमालय, केरल, कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना नजर आ रही है.

10:19 AM. 23 Apr 21 10:19 AM. 23 Apr

हल्की से मध्यम बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तर पूर्व भारत, पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. वहीं, हरियाणा के उत्तरी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इधर उत्तरी राजस्थान, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 अप्रैल को बारिश, गरज और धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की गई है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

IMD Weather Alert, Weather Forecast Latest LIVE Updates : जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) नजर आ रहा है जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आने की संभावना है. Delhi, UP, MP, Bihar, Jharkhand, Bengal सहित अन्य राज्यों के Weather की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >