Weather Forecast: राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ा, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक गिरा

Weather India Update: देश भर के मौसम में बदलाव जारी है. आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार है. सर्द दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर ‘खराब’ की श्रेणी में आ गयी.

Live Updates
7:23 PM. 9 Dec 21 7:23 PM. 9 Dec

दिल्ली में सुबह रही सर्द, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में एक बार फिर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में आ गयी. शहर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का सबसे कम तापमान है.

7:23 PM. 9 Dec 21 7:23 PM. 9 Dec

राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ा, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक गिरा

राजस्थान के अनेक हिस्सों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. सर्द हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है. बुधवार की रात चुरू में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जबकि पिलानी, अलवर, हनुमानगढ़, नागौर और भीलवाड़ा में क्रमश: 6.4, 6.6, 6.7, 6.9 और 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

4:33 PM. 9 Dec 21 4:33 PM. 9 Dec

हवा में नमी की वजह से दिल्ली में छाया घना कोहरा

हवा में नमी की वजह से दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि हवा में नमी का स्तर 34 से 95 फीसदी तक है, जिसकी वजह से कोहरा छाया है. विजिबिलिटी का स्तर बहुत घट गया है.

4:33 PM. 9 Dec 21 4:33 PM. 9 Dec

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री हुआ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 सेल्सियस हो गया है. यह न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा.

1:42 PM. 9 Dec 21 1:42 PM. 9 Dec

कल से मौसम लेगा करवट

बता दें कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है. जिससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है. दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है. वहीं, कल से उत्तरी हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है.

1:42 PM. 9 Dec 21 1:42 PM. 9 Dec

झारखंड में पड़ेगी हांड कंपा देने वाली ठंड

झारखंड में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. कई इलाकों में धुंध और घना कोहरा देखने को मिल रहा है. रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी. ठंडी हवा से सर्दी का सितम बढ़ेगा. हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है.

1:42 PM. 9 Dec 21 1:42 PM. 9 Dec

बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव

बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है. जिससे पूरे बिहार के तापमान में आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि दिन के वक्त धूप खिली रहेगी जिससे ठंड का प्रकोप कम देखने को मिलेगा. वहीं, मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है.वहीं, उत्तर पश्चिमी हवा के चलने से पारे में गिरावट होगी जिससे ठंड में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो सकती है.

1:42 PM. 9 Dec 21 1:42 PM. 9 Dec

दिल्ली की हवा में थोड़ी सुधार

दिल्ली(Delhi Weather) की हवा की गुणवत्ता में पिछले कुछ दिनों में थोड़ी सुधार देखने को मिल रही है. हवा चलने की वजह से लगातार हवा में सुधार जारी है. वहीं, SAFAR-India के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में ‘खराब’ श्रेणी में 208 (समग्र) में है. जो बुधवार के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 237 से कम है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इसमें और सुधार हो सकता है. वहीं, दिल्ली में ठंड का प्रकोप भी जारी है.

7:46 AM. 9 Dec 21 7:46 AM. 9 Dec

उत्तर भारत में घना कोहरा

इधर उत्तर पूर्व भारत में घना कोहरा छाया रहेगा. ठंड का प्रकोप धीरे धीरे बढ़ेगा.

1:42 PM. 9 Dec 21 1:42 PM. 9 Dec

9 दिसंबर को इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग(IMD) ने बताया कि 9 दिसंबर को तमिलनाडु, ओडिशा, और तटीय आंध्र प्रदेश के कई जगहों में भारी बारिश के आसार है.

1:42 PM. 9 Dec 21 1:42 PM. 9 Dec

राजस्थान में सर्दी का प्रकोप

मौसम विभाग(IMD) के अनुसार राजस्थान में शीतलहर की स्थिति आने वाले दिनों में बनेगी. राज्य के कई हिस्सों में ठंड बढ़ रही है. वहीं, पिछले दिनों राजस्थान का चुरू सबसे ठंडा स्थान रहा है. यहां का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था.

7:46 AM. 9 Dec 21 7:46 AM. 9 Dec

2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

आईएमडी ने बताया कि उत्तर पश्चिम सहित कि उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्मों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. जिससे राजस्थान में शीत लहर चलने की संभावना है.

Weather Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में चलेगी शीतलहर, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का मिजाज

1:42 PM. 9 Dec 21 1:42 PM. 9 Dec

देश भर में दिसंबर का महीना बारिश और ठंड लेकर आया है. पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, जिस वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम सहित भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं, आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और शीतलहर चलेगी. वहीं, कुछ राज्यों में 9 दिसंबर को बारिश के आसार बने हुए हैं.

7:46 AM. 9 Dec 21 7:46 AM. 9 Dec

Posted By: Reetu Suman

मुख्य बातें

Weather India Update: देश भर के मौसम में बदलाव जारी है. आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार है. सर्द दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर ‘खराब’ की श्रेणी में आ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >