Weather Forecast LIVE: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का मौसम

Weather Forecast LIVE Today : तमिलनाडु के इरोड जिले में जोरदार बारिश हुई है. बारिश के कारण इरोड के निचले आवासीय इलाकों में पानी घरों और बाजारों में घुस गया है. जिससे आम जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है. कश्मीर में न्यूनतम ��ापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण शीतलहर तेज हो गई है तथा घने कोहरे के कारण मंगलवार को सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान का संचालन बाधित रहा. जानें मौसम का हाल

Live Updates
4:27 AM. 26 Nov 23 10:57 PM. 25 Nov

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 26 नवंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

12:51 AM. 25 Nov 23 7:21 PM. 24 Nov

सख्ती बरतने के निर्देश

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता फिर से गंभीर स्तर पर पहुंच जाने के बाद आज यानी शुक्रवार को संबंधित एजेंसियों और विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती के साथ रोक लगाने और खेतों में आग लगाने के बढ़ते मामलों को रोकने के निर्देश दिये हैं. हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि राजधानी के वायु प्रदूषण में वाहनों का उत्सर्जन लगभग 25 से 30 फीसदी है.

1:29 PM. 23 Nov 23 7:59 AM. 23 Nov

तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में सभी स्कूल बंद

तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण, पांच जिलों के जिला कलेक्टरों के आदेश के अनुसार, आज (23 नवंबर) तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी, थूथुकुडी और कन्नियाकुमारी जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

12:17 AM. 23 Nov 23 6:47 PM. 22 Nov

केरल में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने 2 जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राज्य के दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया.

12:17 AM. 23 Nov 23 6:47 PM. 22 Nov

तमिलनाडु- इरोड जिले में जोरदार बारिश

तमिलनाडु के इरोड जिले में जोरदार बारिश हुई है. बारिश के कारण इरोड के निचले आवासीय इलाकों में पानी घरों और बाजारों में घुस गया है. जिससे आम जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है.

9:10 PM. 21 Nov 23 3:40 PM. 21 Nov

जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे के कारण श्रीनगर में उड़ान बाधित

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण शीतलहर तेज हो गई है तथा घने कोहरे के कारण मंगलवार को सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान का संचालन बाधित हो गया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर शहर का तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था. अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर सहित घाटी के अधिकतर स्थानों पर यह सबसे ठंडी रात थी. उन्होंने बताया कि कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम तथा गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम तथा पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Today : तमिलनाडु के इरोड जिले में जोरदार बारिश हुई है. बारिश के कारण इरोड के निचले आवासीय इलाकों में पानी घरों और बाजारों में घुस गया है. जिससे आम जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है. कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने के कारण शीतलहर तेज हो गई है तथा घने कोहरे के कारण मंगलवार को सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान का संचालन बाधित रहा. जानें मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >