Weather Forecast: लो प्रेशर के कारण इन इलाकों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य का मौसम

Weather Forecast Today Updates : स्काइमेट वेदर के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान पर बना हुआ है. मध्य प्रदेश के मध्य भागों से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा जा रही है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. 7 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है और यह 8 मई तक एक डिप्रेशन में बदल सकता है. यह बंगाल के मध्य भागों की ओर बढ़ेगा और एक चक्रवात में बदल सकता है. जानें आज देश में कैसा रहने वाला है मौसम

Live Updates
4:06 AM. 6 May 23 10:36 PM. 5 May

दिल्ली में मानसून पूर्व मौसम में 200 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई

दिल्ली में पिछले दो हफ़्तों के दौरान एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण अब तक मानसून पूर्व मौसम की अवधि एक मार्च से 31 मई तक में सामान्य से 200 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में इस अवधि में इस बार सामान्य से 221 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. दिल्ली में इस साल 1 मार्च से 31 मई तक की अवधि में अब तक 119 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि, सामान्य रूप से इस दौरान 37.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है. आम तौर पर मानसून पूर्व मौसम की अवधि के दौरान यहां 48 मिमी बारिश दर्ज की जाती है. पालम स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार सामान्य 33 मिमी के मुकाबले 109.9 मिमी बारिश दर्ज की है.

4:06 AM. 6 May 23 10:36 PM. 5 May

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की मानें तो आने वाले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

4:06 AM. 6 May 23 10:36 PM. 5 May

पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा उत्तर पंजाब, सिक्किम और सौराष्ट्र और कच्छ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, ओडिशा में कुछ स्थानों पर और झारखंड और बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई.

5:07 PM. 5 May 23 11:37 AM. 5 May

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है. मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान जताया है.

5:07 PM. 5 May 23 11:37 AM. 5 May

केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण 8 मई तक निलंबित

उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि अगले 3 से 4 दिनों तक केदारघाटी में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण 8 मई तक निलंबित कर दिया गया है.

5:07 PM. 5 May 23 11:37 AM. 5 May

दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज शाम या रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार हैं जिस कारण दिल्ली-एनसीआर में 06 और 07 मई में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates : स्काइमेट वेदर के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान पर बना हुआ है. मध्य प्रदेश के मध्य भागों से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा जा रही है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. 7 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है और यह 8 मई तक एक डिप्रेशन में बदल सकता है. यह बंगाल के मध्य भागों की ओर बढ़ेगा और एक चक्रवात में बदल सकता है. जानें आज देश में कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >