Weather Forecast: दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में अप्रैल महीने में सुलगती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है. मौसम विभाग ने और गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान क्षेत्र में एक चक्रवातीय सर्कल बना हुआ है. साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोब 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है. विभाग के मुताबिक, गंगा से सटे पश्चिमी बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में 14-17 अप्रैल के बीच हीट वेव चलने की संभावना है.

4:10 AM. 15 Apr 23 4:10 AM. 15 Apr

ओडिशा में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, पारा 44 डिग्री सेल्सियस

ओडिशा में लगातार पांचवें दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और कम से कम 25 स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि राज्य के उत्तरी हिस्से के बारीपदा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे गर्म स्थान रहा. राज्य के नौ स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, वहीं चार स्थानों पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ग्यारह अन्य स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा)

4:10 AM. 15 Apr 23 4:10 AM. 15 Apr

राजस्थान में अधिकतम तापमान में वृद्धि

राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. श्रीगंगानगर 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.0 डिग्री सेल्सियस (औसत से 2 डिग्री ज्यादा) दर्ज किया गया है. (भाषा)

4:10 AM. 15 Apr 23 4:10 AM. 15 Apr

बिहार में कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार

बिहार में कुछ स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के साथ ही भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रदेश की राजधानी पटना में प्रशासन ने स्कूलों का समय घटा दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में बिहार में भीषण गर्मी पड़ेगी. बढती गर्मी के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने यहां सभी स्कूल संचालकों को स्कूल के समय में संशोधन करने और छात्रों को लू से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया. (भाषा)

6:07 PM. 14 Apr 23 6:07 PM. 14 Apr

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहेगा. विभाग में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्ष आर्द्रता 46 फीसदी दर्ज की गई.

4:07 PM. 14 Apr 23 4:07 PM. 14 Apr

दिल्ली वालों को आज भी झेलनी होगी तेज धूप!

दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है. दिन में तेज धूप के चलते तापमान में 4 डिग्री तक का इजाफा देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली वालों को आज भी तेज धूप झेलनी पढ़ सकती है.

1:17 PM. 14 Apr 23 1:17 PM. 14 Apr

जानिए आज दिल्ली में मौसम रहेगा साफ

राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है. ​दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी की ​तपिश और ज्यादा बढ़ने की संभावना है. राजधानी के लोगों के लिए परेशान करने वाली बात यह है कि तापमान में तेजी बढ़ोतरी दोनों स्तर यानी सुबह और दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सुबह का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 39 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में अप्रैल महीने में सुलगती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है. मौसम विभाग ने और गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान क्षेत्र में एक चक्रवातीय सर्कल बना हुआ है. साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोब 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है. विभाग के मुताबिक, गंगा से सटे पश्चिमी बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में 14-17 अप्रैल के बीच हीट वेव चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >